digital products downloads

बैन लगने के बाद क्या बोले रणवीर सिंह? डॉन फिल्म फ्रेंचाइजी को भी दी शुभकामनाएं

बैन लगने के बाद क्या बोले रणवीर सिंह? डॉन फिल्म फ्रेंचाइजी को भी दी शुभकामनाएं

धुरंधर स्टार रणवीर सिंह बीते दिनों अपनी फिल्म और उनके किरदार हमजा अली मजारी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। ये फिल्म न केवल सुपरहिट रही थी बल्कि टॉक ऑफ द टाउन बनी रही थी। अब रणवीर एक बार फिर फिल्म डॉन 3 को लेकर चर्चा में हैं। आज सोमवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर के खिलाफ एक कड़ा कदम उठाते हुए उन पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये फैसला फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने के बाद लिया गया है। अब इस मामले को लेकर रणवीर सिंह की तरफ से सफाई सामने आई है। 

क्या बोले रणवीर सिंह?

रणवीर सिंह के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रैंचाइज़ से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन 3 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के दौरान उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उनका मानना ​​है कि पेशेवर चर्चाओं और व्यक्तिगत संबंधों को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए। समय के साथ कई तरह की बातें और अटकलें सामने आईं लेकिन रणवीर ने कभी भी सार्वजनिक रूप से जवाब देना या अटकलों को हवा देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाली परियोजनाओं पर केंद्रित है। वे इस फ्रैंचाइज से जुड़े सभी लोगों के प्रति गहरा सम्मान और सद्भावना रखते हैं और इसकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं। ऐसे समय में संयम और शालीनता बनाए रखना हमेशा से उनका सचेत निर्णय रहा है, और वे आगे भी इसी रुख को कायम रखेंगे।’

क्या है विवाद?

दरअसल फरहान अख्तर के प्रोडक्शन बैनर तले बन रही फिल्म डॉन 3 में कथित रूप से रणवीर सिंह को कास्ट किया गया था। इस फिल्म को लेकर काफी बज भी देखने को मिला था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फिल्म के शूट शुरू होने से चंद हफ्ते पहले ही फिल्म छोड़ दी। इस बात से खफा होकर फरहान अख्तर ने FWICE का दरवाजा खटखटाया था। अब इस मामले को सुनने के बाद FWICE ने रणवीर पर बैन लगा दिया है।  

ये भी पढ़ें- कृति के बाद रश्मिका मंदाना संग शाहिद कपूर की जादुई केमिस्ट्री, ‘कॉकटेल 2’ के नए रोमांटिक ट्रैक में गूंजी अरिजीत सिंह की आवाज

1-2 नहीं, मई के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघारों में रिलीज होंगी 6 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp