
‘अनुपमा’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘झनक’ से लेकर ‘कुमकुम भाग्य’ तक कई ऐसे टीवी शोज है, जो अपनी कहानी के लिए जाने जाते थे। उन्हीं में से एक राजन शाही का मोस्ट पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, जो अपनी बेहतरीन कहानी के चलते 17 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। स्टार प्लस के इस लोकप्रिय शो की सबसे खास बात यह है कि इसका हर किरदार लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। इसके हर सीजन की कहानी और कास्ट को भरपूर प्यार मिला है। हिना खान, करण मेहरा, समृद्धि शुक्ला से लेकर वैशाली टक्कर जैसे कई एक्टर और एक्ट्रेस ऐसे हैं, जिन्हें इस शो जबरदस्त नेम-फेम मिला है।
17 साल से इस शो का है टीवी पर राज
2009 में शुरू हुआ ये टीवी सीरियल 17 साल से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। भारत में शायद ही ऐसा कोई हो, जिसने कभी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ न देखा हो। राजन शाही का यह सीरियल स्टार प्लस पर जब से शुरू हुआ है तब से आज तक टीवी पर राज कर रहा है। कमाल की बात यह है कि जहां ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे शोज अपने बेहतरीन ड्रामा, रोमांटिक स्टोरी की वजह से चर्चा में रहते हैं। वहीं, ‘ये रिश्ता क्या’ अपनी रोमांटिक कहानी, इमोशनल नाटक और मौत के खेल के अलावा कास्टिंग को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में रहता है।
हर किरदार को बनाया स्टार
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान और करण मेहरा ने लीड रोल प्ले किया था। दोनों की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी और इस शो को छोड़ने के बाद उन्हें कई शोज में काम करने का मौका भी मिला। हिना खान सीरियल के अलावा सीरीज और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। शिवांगी जोशी, मोहसिन खान, प्रणाली राठौड़, शहजादा धामी, समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित जैसे कई स्टार्स को इस शो से टीवी जगत में जबरदस्त शोहरत मिली है।
टीआरपी में नहीं दिखा पा रहा दम
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की हालिया टीआरपी रेटिंग 1.3 दर्ज की गई है और यह शो टीआरपी लिस्ट में 10वें स्थान पर है। एक वक्त ऐसा भी था, जब यह सीरियल टॉप 3 में रहता था। इस शो की रेटिंग में हाल के हफ्तों में काफी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, ‘वसुधा’ और ‘गंगा माई की बेटियां’ टीआरपी में छाई हुई है। इतना ही नहीं 9 महीनों से लगातार टीआरपी में नंबर वन रहने वाला ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें-
1-2 नहीं, मई के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघारों में रिलीज होंगी 6 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






