
80 और 90 के दशक की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक मीनाक्षी शेषाद्रि पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि ने सालों पहले शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब वह एक बार फिर मनोरंजन की दुनिया में कदम जमाने के लिए तैयार हैं। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि फिल्मों में वापसी करना चाहती हैं। मीनाक्षी शेषाद्रि की फिल्मों में वापसी की कोशिश के बीच अब उनके बेटे चर्चा में आ गए हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों का कहना है कि वह किसी हीरो से कम नहीं हैं। अभिनेत्री के फैंस लगातार उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर उनके बेटे जोश मैसूर कब फिल्मी दुनिया में कदम रख रहे हैं।
चर्चा में मीनाक्षी शेषाद्रि के बेटे जोश
मीनक्षी शेषाद्रि सालों से विदेश में ही रह रही हैं, जिसके चलते उनके कई फैंस उनकी निजी जिंदगी से वाकिफ नहीं हैं। अगर आप भी उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में नहीं जानते तो बता दें कि उन्होंने 1995 में हरीश मैसूर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे केंद्रा मैसूर और जोश मैसूर हैं। अब सोशल मीडिया पर मीनाक्षी शेषाद्रि के बेटे जोश का एक वीडियो छाया है, जो खुद अभिनेत्री ने साझा किया था। वीडियो देखने के बाद अब अभिनेत्री के फैंस लगातार उनसे जोश के एक्टिंग डेब्यू को लेकर सवाल कर रहे हैं।
मीनाक्षी शेषाद्रि ने शेयर किया बेटे का वीडियो
मीनाक्षी शेषाद्रि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब हाल ही में उन्होंने अपने बेटे की ग्रेजुएशन सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि ने कैप्शन में लिखा- ‘डियर जोश
मैंने तुम्हें हाई स्कूल में शानदार प्रदर्शन करते देखा है और अब तुमने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से 2026 में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर ली है। बहुत-बहुत बधाई हो। हमें न केवल तुम्हारी उपलब्धियों पर बल्कि तुम जिस अद्भुत व्यक्तित्व में परिवर्तित हुए हो, उस पर भी बहुत गर्व है। यह तुम्हारे जीवन के सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है। तुम्हें आगे की जिंदगी के लिए शुभकामनाएं। प्रिय जोश, तुम हमेशा जोश से भरपूर रहो।’
मीनाक्षी शेषाद्रि के बेटे को हीरो बनते देखना चाहते हैं लोग
वीडियो में जोश का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। यही वीडियो देखने के बाद अब नेटिजंस के बीच जोश की चर्चा शुरू हो गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह किसी बॉलीवुड हीरो से ज्यादा हैंडसम हैं। वहीं कई ने उनसे उनके फ्यूचर प्लान के बारे में पूछा। कई ने जोश को हैंडमस और डैशिंग बताते हुए बॉलीवुड डेब्यू की सलाह भी दे डाली। वहीं कुछ ने ग्रेजुएशन पूरा होने पर जोश को बधाई दी।
ये भी पढ़ेंः ‘घूसखोर पंडत’ विवाद के बाद बुरी तरह घिर गए थे मनोज बाजपेयी, परिवार को भी मिली धमकी, फिर भी बिना खौफ घूम रहे थे एक्टर
परदेस में महिमा चौधरी की बेटी की हमशक्ल, हॉलीवुड स्टार से हुई अरियाना की तुलना, इस शो के आते ही इंटरनेट पर बढ़ी सर्चिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
