कचरे के बैग्स ने भी बना दिया फैशन का उस्ताद

कचरे के बैग्स ने भी बना दिया फैशन का उस्ताद

फराह खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी से कमाल किया है। साथ ही फराह एक बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। हाल ही में फराह खान ने 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ की शूटिंग के दिनों को याद किया है। इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया था और लोगों को खूब पसंद आई थी। अब फराह खान ने बताया कि इसका फैशन खूब वायरल रहा था लेकिन शूटिंग के दौरान गार्बेज बैग तक पहनने पड़े थे। 

क्या बोलीं फराह खान?

अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी से बातचीत के दौरान फराह ने फिल्म के टाइटल ट्रैक की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया और बताया कि शूटिंग के दौरान टीम को भीषण ठंड का सामना कैसे करना पड़ा। तनीषा से मुलाकात के दौरान एक पुरानी घटना को याद करते हुए, फराह खान ने बताया कि तनीषा फिल्म की मुख्य अभिनेत्री काजोल के साथ आई थीं। आप काजोल के साथ आई थीं और कड़ाके की ठंड थी। हम सब वहां ठंड से कांप रहे थे। और हम सबने कचरे के थैले ओढ़ रखे थे। पता नहीं क्यों किसी ने कहा कि अगर तुम ये प्लास्टिक बांध लोगी तो ठंड नहीं लगेगी। 1998 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ रातोंरात हिट हो गई और इसने एक पूरी पीढ़ी के लिए रोमांस की परिभाषा बदल दी। फिल्म के अविस्मरणीय संवाद, भावपूर्ण संगीत और दोस्ती व प्यार का स्टाइलिश चित्रण आज भी प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए है।

सुपरहिट फिल्मों की डायरेक्टर हैं फराह खान

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान रखने वाली फराह खान ने बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की थी। फराह ने कई गानों को अपनी थिरकन से सजाया है और खूब खिताब भी बटोरे हैं। लेकिन फराह का करियर केवल कोरियोग्राफी तक सीमित नहीं रहा है। फराह ने डायरेक्शन में भी सुपरहिट का खिताब अपने नाम किया है। फराह ने साल 2004 में ही मैं हूं न नाम की फिल्म डायरेक्ट की थी जो सुपरहिट रही थी। इसके बाद ओम शांति ओम ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था और हिट रही थी। हालांकि अक्षय कुमार के साथ आई उनकी फिल्म तीसमार खां नहीं चली थी। लेकिन शाहरुख के साथ आई फिल्म हैप्पी न्यू ईयर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। 

 ये भी पढ़ें-YRKKH: अरमान के अंतिम फैसले ने मचाई हलचल, मौत से पहले अभिरा के लिए किया बड़ा बलिदान

क्या है टाइगर श्रॉफ की धांसू बॉडी का असली राज, बहन कृष्णा ने बताई इसके पीछे की वजह, जन्मदिन पर भी नहीं छूते केक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp