हैंडसम हंक हीरो पर दिल हार बैठे थीं भूमि पेडनेकर

हैंडसम हंक हीरो पर दिल हार बैठे थीं भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर जल्द ही अपनी फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं की गई है। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले  भूमि ने अपने उस हीरो के नाम का खुलासा किया है जिस पर कभी दिल हारती थीं। इतना ही नहीं इसी हैंडसम हंक हीरो की लव स्टोरीज भूमि के दिल को छूती थी। अब जल्द ही इसी  हीरो के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये हीरो कोई और नहीं बल्कि इमरान खान हैं। जिन्होंने डेल्ही बेल्ही और मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी हिट फिल्में दी हैं। लेकिन इसके बाद भी उनका चमचमता करियर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरा था। अब इमरान जल्द ही फिल्म ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ फिल्म में भूमि के साथ नजर आने वाले हैं। इस कहानी को दानिश असलम ने डायरेक्ट किया है। साथ ही इसमें मेहुल कुमार भी दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। 

इमरान खान को लेकर क्या बोली भूमि?

ग्राजिया इंडिया के साथ हाल ही में हुई बातचीत में भूमि ने इमरान खान पर अपने क्रश के बारे में खुलकर बात की और बताया, ‘बचपन से ही मुझे उन (इमरान खान) पर बहुत बड़ा क्रश था। उनकी सभी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में वो सबसे खूबसूरत लगते थे। आजकल कोई भी उनके जैसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्में नहीं बनाता।’ भूमि के लिए इमरान के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था। अभिनेत्री अक्सर इमरान के काम की प्रशंसक होने की बात कहती रही हैं और उनकी वापसी फिल्म में उनके साथ काम करने के बारे में खुलकर बात की। 

जल्द ही रिलीज होगी फिल्म

अब जल्द ही भूमि  की फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक इसकी तारीख तय नहीं की गई है। कहानी रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से सरावोर होने वाली है और कथित तौर पर नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर की जाएगी। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीद है कि भूमि जल्द ही इस फिल्म को लेकर कुछ अहम जानकारी साझा करेंगी। 

ये भी पढ़ें-300 करोड़ पार ‘करुप्पु’, सूर्या ने खास अंदाज में मनाया जश्न, सिनेमैटोग्राफर और म्यूजिक कंपोजर को गिफ्ट की लग्जरी कार

स्ट्रगलिंग कलाकार ने खरीदा 50 करोड़ का घर, ब्लॉगिंग ने दिलाई पहचान, मां के ठहाकों से गूंजती है टीवी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp