भोपाल में होटल चला रहे हैं अमिताभ बच्चन के साढ़ू भाई, 11 साल पहले छोड़ा बॉलीवुड

भोपाल में होटल चला रहे हैं अमिताभ बच्चन के साढ़ू भाई, 11 साल पहले छोड़ा बॉलीवुड

‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान के पिता की भूमिका में नजर आए राजीव वर्मा बॉलीवुड का जाना-माना नाम रहे हैं। एक समय पर उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘हिना’, ‘प्रेम’, ‘कर्ज’ और ‘चुनौती’ जैसी फिल्में और टीवी शोज शामिल हैं। लेकिन, इन बड़ी फिल्मों, बड़े स्टार्स और डायरेक्टर्स के साथ काम करने के बाद भी एक समय के बाद राजीव वर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब राजीव वर्मा भोपाल में रहकर होटल-थिएटर चला रहे हैं। दिग्गज अभिनेता ने अब अपने इस फैसले के बारे में खुलकर बात की और बताया कि आखिर उन्होंने इतनी लोकप्रियता के बाद भी बॉलीवुड और टीवी से दूरी क्यों बना ली।

राजीव वर्मा ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड?

राजीव वर्मा ने ‘डियर जनरेशन’ से बातचीत के दौरान अपने करियर और एक्टिंग इंडस्ट्री से दूर होने की वजह बताई। राजीव ने इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकारों के साथ काम किया है, जो आगे चलकर बड़े स्टार बने। आमिर खान, सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले राजीव वर्मा ने बताया कि जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनके काम में बोरियत आने लगी थी। वहीं वो अपने परिवार के साथ समय भी बिताना चाहते थे। ऐसे में शांत जिंदगी जीने की चाह और परिवार के साथ समय बिताने के लिए वह अपने गृह नगर भोपाल लौट आए।

भोपाल में चलाते हैं होटल-थिएटर

राजीव वर्मा अब अपने परिवार के साथ भोपाल में ही रहते हैं, जहां वह होटल और थिएटर चलाते हैं। इसी दौरान राजीव वर्मा ने अपने करियर के बारे में भी बात की और ‘मैंने प्यार किया’ से जुड़ा किस्सा भी साझा किया। दिग्गज अभिनेता कहते हैं- ‘मैंने प्यार किया मेरी पहली फिल्म थी। लेकिन, मैं तब तक टीवी का मशहूर चेहरा बन चुका था। मैंने प्यार किया से पहले मैं ‘चुनौती’ और ‘मुजरिम हाजिर हो’ जैसे टीवी शो कर चुका था। मुझे आज के समय में ज्यादातर लोग ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान के पिता के तौर पर पहचानते हैं। अक्सर मुझसे लोग कहते हैं कि ‘ओह आप तो सलमान खान वाली फिल्म में थे न?’

नौकरी के साथ किया अभिनय

राजीव वर्मा आगे कहते हैं – ‘मैंने कभी भी बड़े स्टार्स के साथ काम करने के बारे में नहीं सोचा था। कई एक्टर्स जिनके साथ मैंने काम किया, वो आगे चलकर बड़े स्टार बन गए। शुरुआती सालों में मैं अपनी नौकरी के साथ अभिनय को बैलेंस कर रहा था। लगभग 10 साल तक ऐसा ही चलता रहा, मैं अपनी रेगुलर नौकरी के साथ अभिनय करता रहा। लेकिन, फिर मैंने 1996 में पूरी तरह एक्टिंग का रुख कर लिया। लेकिन, सालों तक अभिनय के बाद मेरा उत्साह खत्म हो गया। इसकी एक वजह ये भी थी कि ‘मैंने प्यार किया’ में मैने एक अमीर पिता की भूमिका निभाई थी और ज्यादातर फिल्म मेकर मुझे इसी तरह की इमेज में देखने लगे। मुझे बार-बार एक ही तरह के किरदार ऑफर किए जा रहे थे।’

अमिताभ बच्चन के साढू़ भाई हैं राजीव वर्मा

बता दें, राजीव वर्मा का बच्चन परिवार से काफी करीबी नाता है। दरअसल, जया बच्चन की बहन रीता भादुड़ी की शादी राजीव वर्मा से हुई है। इस नाते वह अमिताभ बच्चन के साढ़ू भाई हुए। रीता खुद फिल्मों और लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन राजीव वर्मा इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक रहे हैं और ‘हम दिल दे चुके सनम’ से लेकर ‘हिम्मतवाला’, ‘कोई मिल गया’, ‘चलते-चलते’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2026 फाइनल देखने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, RCB की जीत का मनाया जश्न, चैंपियन बनने के बाद विराट ने दिया विक्ट्री हग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp