
स्टार किड का बचपन आम बच्चों से अलग होता है। उनका बचपन चकाचौंध से भरी दुनिया में बीतता है, जो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। आज हम उस स्टार किड की बात कर रहे हैं, जो एक मशहूर फिल्मी परिवार से होने के बावजूद साधारण बच्चों की तरह रहना पसंद करती थीं। ये कोई और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की बड़ी बेटी श्रुति हासन हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी स्कूल लाइफ बिल्कुल अलग नाम से बिताई।
श्रुति हासन ने नाम बदलकर क्यों की थी पढ़ाई
सुधीर श्रीनिवासन के साथ बातचीत के दौरान श्रुति ने बताया कि उन्होंने पूजा रामचंद्रन के नाम से पढ़ाई की और स्कूल रिकॉर्ड में अपने पिता का नाम डॉ. रामचंद्रन भी लिखा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्लासमेट्स को अपने मशहूर परिवार के बारे में कभी नहीं बताया क्योंकि वह चाहती थीं कि लोग उनके साथ एक नॉर्मल स्टूडेंट की तरह बर्ताव करें। श्रुति ने बताया कि वह हमेशा अपनी पहचान बनाना चाहती थीं। वह अपने माता-पिता की पॉपुलैरिटी की वजह से खास अटेंशन नहीं चाहती थीं।
श्रुति हासन को नहीं पसंद दिखावा
एक्ट्रेस का ये इंटरव्यू इसी वजह से चर्चा में है, क्योंकि स्टार किड्स अक्सर स्पॉटलाइट में बड़े होते हैं और वह एक सिंपल लाइफ चाहती थीं। हालांकि, श्रुति की बातों ने सेलिब्रिटी की जिंदगी का एक दूसरा पहलू भी दिखाया। फेम कभी-कभी लोगों के बीच दूरी पैदा कर देता है। श्रुति सच्ची दोस्ती और नेचुरल बातचीत चाहती थीं, बिना कोई उनके सरनेम की वजह से उन्हें जज करें। फिल्मों के अलावा श्रुति पढ़ाई को लेकर भी सीरियस थीं। उन्होंने मुंबई के सेंट एंड्रयू कॉलेज से साइकोलॉजी की पढ़ाई की।
एक्टिंग ही नहीं, गाने में भी माहिर है सुपरस्टार की बेटी
श्रुति ने बहुत कम उम्र में गाना शुरू कर दिया था, जब वह सिर्फ छह साल की थीं तो उन्होंने थेवर मगन में गाया था, जिसमें उनके पिता कमल हासन ने एक्टिंग की थी। बहुत से लोग सोचते हैं कि श्रुति ने बॉलीवुड फिल्म ‘लक’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। हालांकि, वह असल में कमल हासन की डायरेक्ट की हुई फिल्म ‘हे राम’ में बतौर बाल कलाकार नजर आई थीं। उन्होंने इस हिस्टोरिकल ड्रामा में एक छोटा सा रोल किया था और लीड एक्ट्रेस बनने से इसमें दिखाई थी।
ये भी पढे़ं-
आमिर खान की ‘लगान’ 25 साल बाद फिर मचाएगी गदर, जीते थे 8 नेशनल अवॉर्ड, रिलीज हुआ खास ट्रेलर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
