
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट ने लोगों के लिए मनोरंजन के कई साधन पैदा कर दिए हैं। हर हफ्ते दर्शकों के पास देखने के लिए कुछ न कुछ नया होता है। हर जॉनर के कंटेंट की तालाश ओटीटी पर आकर पूरी हो जाती है। फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार इस कदर है कि कई शानदार फिल्में लोगों से मिस भी हो जाती हैं। ऐसी ही एक फिल्म हम आज आपके लिए लेकर आए हैं, जिसे क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया और इसकी रेटिंग भी दमदार है। जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसकी तुलना लोगों ने ‘पुष्पा’ से की और दावे किए गए कि इस फिल्म का थ्रिल और एक्शन उससे भी काफी ज्यादा दमदार है। अगर आपको लीक से हटकर वाली फिल्में पसंद आती हैं तो ये आपकी पहली पसंद बन सकती है।
फिल्म को मिली IMDb रेटिंग
इस फिल्म को IMDb पर 8.2 की रेटिंग मिली है और कई क्रिटिक्स ने इसे शानदार बताया है। साउथ फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए ये फिल्म फेवरेट वाली वॉचलिस्ट में भी शामिल है। फिल्म में दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो कि थ्रिलर, ड्रामा और सस्पेंस से भरी हुई है। इतना ही नहीं ये फिल्म ‘द फैमिली मैन’ फेम शारिब हाशमी की भी फेवरेट है। आज जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये इसका नाम ‘गरुड़ गमन वृषभ वाहन’। ये कन्नड़ भाषा की फिल्म है
फिल्म की कहानी
अब आते हैं कहानी पर, शिव और हरि, दो दोस्त हैं जिनके हाव-भाव एक दूसरे से बिल्कुल जुदा हैं। मैंगलोर के मंगलदेवी इलाके में पूरी कहानी सेट की गई है, जहां दोनों का सिक्का चलता है और इनके नाम से भी लोग खौफ खाते हैं। दोनों के बीच की गहरी दोस्ती तब प्रभावित होती है, जब अहंकार, महत्वाकांक्षाएं और जलन भावना पैदा होने लगती है। ये कहानी सिर्फ एक गैंगस्टर ड्रामा नहीं है, बल्कि ये इंसानी फितरत यानी ह्यूमन साइकोलॉजी को भी शानदार तरीके से पेश करती है। कहानी की शुरुआत शिव और हरि के धांसू इंट्रो से होती है। शिव काफी गुस्सैल मिजाज वाला है, वहीं हरी शांत और चलाक शख्स है। दोनों का अंडरवर्ल्ड पर कब्जा है, फिल्म में ब्रह्मौय्या नाम के एक सब-इंस्पेक्टर की एंट्री होती, जिसकी बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है।
फिल्म से जुड़ी खास बातें
फिल्म का निर्देशन और लेखन दोनों बी शेट्टी ने किया है, जो ऋषभ शेट्टी के अभिनय करते भी नजर आए हैं। फिल्म के कई सीन्स आपको सीट से खड़े होकर चीखने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म की कहानी को अब हिंदू धर्म के तीनू भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश से कनेक्ट कर पाएंगे। फिल्म एक संदेश भी देती है और इसकी कहानी को रॉ रखा गया है। राज बी शेट्टी फिल्म के शो स्टीलर हैं। राज बी शेट्टी फिल्म में सबसे दमदार अंदाज में दिखें हैं। फिल्म में कोई लव एंगल भी नहीं है और फिल्म को बड़ी कॉमर्शियल सफलता भी हासिल हुई थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं। ये हिंदी भाषा में नहीं है, लेकिन इसे सबटाइटल के साथ देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: थ्रिल और सस्पेंस से लबालब, 7.7 IMDb रेटिंग, OTT की सबसे भौकाली कॉप-ड्रामा सीरीज, देख सकते हैं बिल्कुल फ्री
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
