‘प्रिंस ऑफ लाफ्टर’ सलीम कुमार के निधन पर छलका केरल CM सतीशन का दर्द, बोले- ‘मैंने अपना भाई खो दिया’

‘प्रिंस ऑफ लाफ्टर’ सलीम कुमार के निधन पर छलका केरल CM सतीशन का दर्द, बोले- ‘मैंने अपना भाई खो दिया’

केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने मलयालम एक्टर सलीम कुमार को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले इस एक्टर के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने ‘प्रिंस ऑफ लाफ्टर’ को अपना भाई और एक बेहतरीन कलाकार बताया, जिनके जाने से मलयालम सिनेमा के लोगों को बहुत बड़ा झटका लगा है। उनका अंतिम संस्कार 7 जून 2026 शाम 3:30 बजे उनके पैतृक आवास ‘लाफिंग विला’ केरल के प्रांगण में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। 

मुख्यमंत्री सतीशन ने सलीम कुमार को श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री सतीशन ने X (पहले ट्विटर) पर सलीम कुमार के लिए एक भावुक श्रद्धांजलि पोस्ट की। उनके मशहूर टाइटल ‘प्रिंस ऑफ लाफ्टर’ का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा:

‘मेरे लिए वे सिर्फ हंसी के राजकुमार नहीं थे। सलीम कुमार एक ऐसे इंसान थे, जिनसे मेरा गहरा जुड़ाव था। वे अपनी राजनीतिक सोच को लेकर बेबाक थे और गर्व से कहते थे कि वे कांग्रेस के साथ हैं। वे एक ऐसे कलाकार थे जो एक ही चेहरे के भावों से हमें हंसा भी सकते थे और रुला भी सकते थे। मलयालम सिनेमा ने एक लेजेंड को खो दिया है और मैंने एक भाई को खो दिया।’

सलीम कुमार की मौत की वजह

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मलयालम एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण शनिवार रात निधन हो गया। शनिवार को उन्हें कोच्चि के अमृता अस्पताल ले जाया गया था। उनके निधन पर राज्य भर के नेताओं, फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केरल सरकार ने शनिवार को एक्टर के निधन की पुष्टि की और इस मशहूर कलाकार के जाने पर गहरा दुख जताया। सरकार ने एक आधिकारिक बयान में उन्हें मलयालम सिनेमा का बेहतरीन एक्टर बताया और 2010 में ‘अदामिन्ते मकान अबू’ में शानदार एक्टिंग के लिए मिले बेस्ट एक्टर के नेशनल फिल्म अवॉर्ड का जिक्र किया।

सलीम कुमार ने 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

सलीम कुमार ने तीन दशकों से ज्यादा समय तक मलयालम फिल्मों में काम किया और 300 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए। इस दौरान सलीम ने पहले खुद को एक पसंदीदा कॉमिक एक्टर के तौर पर स्थापित किया और कई तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का प्यार हासिल किया। उन्हें 2010 में ‘अदामिन्ते मकान अबू’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला। उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘करुथा जूथन’ के लिए भी केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिले।

सलीम कुमार का अंतिम संस्कार

रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अभिनेता के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए परावुर टाउन हॉल में रखा गया था। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3:30 बजे उनके आवास पर राजकीय सम्मान के साथ किया। राज्य सरकार ने कहा है कि उसने अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का खर्च उठाने का फैसला किया है। सलीम कुमार के परिवार में उनकी पत्नी सुनीता और उनके दो बेटे चंदू सलीम कुमार और आरोमल सलीम कुमार हैं।

ये भी पढे़ं-

पिता के निधन के बाद संभाला परिवार का कारोबार, मुश्किलों से लड़कर धरना दुर्गा ने बनाई पहचान, माधुरी दीक्षित संग किया काम

प्राइम वीडियो की बेहतरीन एक्शन-ड्रामा, अनोखे ‘स्पाइडर’ की रहस्यमयी कहानी, भारत में मचा रही धूम, IMDb रेटिंग 8

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp