‘लॉकअप 2’ में नई तकरार, अकांक्षा चौधरी ने शिल्पा शिंदे के ‘BB 11’ जीतने पर कसा तंज

‘लॉकअप 2’ में नई तकरार, अकांक्षा चौधरी ने शिल्पा शिंदे के ‘BB 11’ जीतने पर कसा तंज

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ अब सुर्खियों में है। रितेश देशमुख और फराह खान होस्टेड ये शो हर एपिसोड के साथ और भी रोमांचक होता जा रहा है। हाल ही में, शो में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने पहली वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री ली है और शो में आते ही उन्होंने सबसे पंगे लेना भी शुरू कर दिया है। शो में एंट्री लेते ही उन्होंने शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और सुनीता आहूजा से पंगे ले लिए। कुल मिलाकर वह पहले ही दिन से घर में लड़ाई का केंद्र बन चुकी हैं। अब नेटफ्लिक्स ने शो का हालिया प्रोमो साझा किया है, जिसमें आकांक्षा चौधरी को शिल्पा शिंदे से भिड़ते देखा जा सकता है। पहले आकांक्षा की श्रेया कालरा के साथ तीखी बहस होती है और इसके बाद, वह शिल्पा से भिड़ जाती हैं।

आकांक्षा चौधरी ने शिल्पा शिंदे पर तंज कसा

लॉकअप 2 के नए प्रोमो में आकांक्षा और श्रेया के बीच एक्सेस कार्ड को लेकर तनाव देखने को मिलता है। दरअसल, इस कार्ड के जरिए श्रेया आकांक्षा के खाने पर नियंत्रण रख सकती हैं और दोनों के बीच विवाद तब बढ़ जाता है जब श्रेया, आकांक्षा से कहती हैं कि वह उनसे माफी मांगें। जब आकांक्षा डिजिटल कैंटीन के जरिए खाना ऑर्डर करने की कोशिश करती हैं तो श्रेया उन्हें ऐसा करने से रोक देती हैं, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस होने लगती है।

श्रेया ने आकांक्षा को दी चेतावनी

आकांक्षा, श्रेया को ऐसा करने से रोकती हैं, जिस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ जाता है। श्रेया, आकांक्षा को चेतावनी देते हुए कहती हैं- ‘मुझे दोबारा छुआ तो थप्पड़ मार दूंगी’। इस पर पलटवार करते हुए आकांक्षा, श्रेया को चेतावनी देती हैं कि अगर अब बात आगे बढ़ी तो वह उनका खेल बर्बाद कर देंगी। दोनों के बीच बढ़ते तनाव को देखने के बाद आकांक्षा चमोला, वरुण यादव और अन्य कंटेस्टेंट दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं। इसके बाद आकांक्षा, शिल्पा शिंदे से भिड़ जाती हैं और उनकी ‘बिग बॉस 11’ की जीत पर भी तंज किया। आकांक्षा कहती हैं – ‘पिछले शो में रोटियां बनाते-बनाते शो जीते थे, यहां रोटियां बनाने का कोई सिस्टम नहीं है मैडम।’

हर्षद चोपड़ा ने आकांक्षा को शांत कराने की कोशिश की

इसके बाद, हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी बीच-बचाव के लिए आगे आते हैं और आकांक्षा को शांत कराने की कोशिश करते हैं। दोनों आकांक्षा को याद दिलाते हैं कि शिल्पा एक सीनियर आर्टिस्ट हैं, लेकिन आकांक्षा पीछे नहीं हटतीं और कहती हैं- ‘भाड़ में जाए सीनियोरिटी हर्षद।’ आकांक्षा की बात पर योगेश भी उनका साथ देते हुए कहते हैं, ‘कोई भी होगा सीनियर आर्टिस्ट अपने घर पर होगा।’

ये भी पढ़ेंः गौरव खन्ना से तलाक के बाद दूसरी शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, रहना चाहती हैं अकेले, बताया क्या है फ्यूचर प्लान?

‘लॉकअप 2’ में सुनीता आहूजा का पारा हुआ हाई, शिल्पा पर सनका माथा, बोलीं- ‘मेरा पति 50 अफेयर करे, तेरा क्या जा रहा है?’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp