
‘लॉक अप 2’ के हालिया एपिसोड्स में जबरदस्त धमाका, इमोशनल ड्रामा और तीखी बहस देखने को मिली है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लॉक अप सीजन 2 में एक हैरान करने वाला पल तब आया, जब शिवांगी जोशी रो पड़ी और हर्षद चोपड़ा उन्हें संभालते दिखाई दिए। दूसरी ओर, शो में आगे देखने को मिला कि वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे को सुनीता आहूजा ने चेतावनी दी। इसके बाद से ही यह चारों कंटेस्टेंट्स एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गए हैं।
श्रेया कालरा की वजह से रो पड़ी शिवांगी जोशी
‘लॉक अप’ हाउस के अंदर हर्षद और शिवांगी की बहुत ही खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों को कई मौके पर एक-दूसरे का सपोर्ट करते हुए भी देखा गया। हाल ही में हर्षद और शिवांगी का एक वीडयो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस रो रही हैं और हर्षद चोपड़ा उन्हें सहारा देने के लिए दौड़ते दिखाई देते हैं। दरअसल, शिवांगी जोशी और इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा के बीच खतरनाक बहस हुई। इसी वजह से वह भावुक हो गईं और खुद के आंसू नहीं रोक पाईं।
शिवांगी की हालत देख हर्षद को आया गुस्सा
शिवांगी को रोते हुए देखकर हर्षद तुरंत आपा खो बैठे और श्रेया से बात करने के लिए उनकी ओर भागने की कोशिश करते हैं। इससे पहले कि मामला बिगड़ता शिवांगी और आकांक्षा ने उन्हें रोक लिया। इस तीखी बहस ने जल्द ही दूसरे कंटेस्टेंट्स का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। अब कई लोग अपनी दोस्त का साथ देने के लिए हर्षद की तारीफ कर रहे हैं।
सुनीता आहूजा ने शिल्पा शिंदे की लगाई क्लास
शिल्पा शिंदे के गोविंदा का जिक्र करने पर सुनीता आहूजा अपना आपा खो बैठीं। ये ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। सुनीता इस बात से परेशान दिखाई देती है और बाद में राम कपूर से बात करते हुए उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया। शिल्पा को अपने परिवार को शामिल न करने की चेतावनी देते हुए सुनीता ने कहा, ‘मेरे परिवार की बात मत करो। मेरा पति है, 50 से अफेयर करे, तेरे बाप का क्या जा रहा है भाई।’
लॉक अप 2 में मची हलचल
शो में हर दिन इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। दोस्ती-दुश्मनी, बहस और खुलकर सपोर्ट करना इन्हीं वजह से लॉक अप 2 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चा में बना हुआ है। चाहे वह शिवांगी जोशी के लिए हर्षद चोपड़ा का प्रोटेक्टिव साइड हो, दोस्ती हो या टकराव के दौरान सुनीता आहूजा का रवैया हो, यह रियलिटी शो लगातार दर्शकों के बीच चर्चा में है।
ये भी पढ़ें – आकांक्षा चौधरी ने श्रेया कालरा को दी धमकी, पर्सनल लाइफ पर की विवादित टिप्पणी, ‘लॉक अप 2’ में मचा बवाल
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
