थलापति विजय की ‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट, कब रिलीज होगी फिल्म? डिस्ट्रीब्यूटर के पोस्ट को देख मची हलचल

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ को मिला A सर्टिफिकेट, कब रिलीज होगी फिल्म? डिस्ट्रीब्यूटर के पोस्ट को देख मची हलचल

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। इस बार फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कयासों का बाजार गर्म है, क्योंकि इसके कनाडाई डिस्ट्रीब्यूटर ने संकेत दिया है कि यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन यॉर्क सिनेमाज द्वारा एक्स पर शेयर की गई एक पोस्ट ने फैंस के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर और जोमैटो के ‘डिस्ट्रिक्ट’ प्लेटफॉर्म से मिले संकेत

यॉर्क सिनेमाज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘आखिरकार! हमारे अपने थलापति विजय Jana Nayagan के साथ बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। यॉर्क सिनेमाज द्वारा कनाडा रिलीज, 24 जुलाई से सिनेमाघरों में मचेगा धमाल। एक बेहतरीन थियेट्रिकल सेलिब्रेशन के लिए तैयार हो जाइए। टिकटों के लिए जुड़े रहें।’ इसके अलावा टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ ने भी अपनी लिस्टिंग में ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट 24 जुलाई 2026 दिखाई है, जिससे इन चर्चाओं को और बल मिला है।

Image Source : DISTRICT APP, @YORKCINEMAS/Xजन नायकन की रिलीज पर चर्चाएं।

राजनीति में आने से पहले थलापति विजय की आखिरी फिल्म

‘जन नायकन’ थलापति विजय की एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है, जिसके बाद वह पूरी तरह राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय, जिन्हें लोग थलापति विजय के नाम से जानते हैं, उन्होंने 10 मई 2026 को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। यह फिल्म पहले इसी साल पोंगल के मौके पर 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी के कारण इसे टाल दिया गया था।

फिल्म की स्टार कास्ट और प्रोडक्शन से जुड़ी जानकारी

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण ने ‘केवीएन प्रोडक्शंस’ के बैनर तले किया है। आपको बता दें कि इसी प्रोडक्शन हाउस ने यश की आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का भी निर्माण किया है, जो 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है।

jana nayagan

Image Source : CBFCसेंसर बोर्ड से जारी जानकारी।

7 महीने की देरी के बाद ‘जन नायकन’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट

लगभग सात महीने के लंबे इंतजार और देरी के बाद आखिरकार इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से ‘A’ (एडल्ट) सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस सर्टिफिकेशन की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस फिल्म का रनटाइम 183.11 मिनट यानी करीब 3 घंटे 3 मिनट का है।

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ की बदली रिलीज डेट, पोस्टर में दिखी अनोखी फैंटेसी की झलक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp