
रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के हालिया ‘जजमेंट डे’ एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा। शो में इस बार एक भावुक कर देने वाला डबल एलिमिनेशन देखने को मिला, जिसमें आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन को घर से बेघर कर दिया गया। यह फैसला शो के ‘कंट्रोलर्स’ की वोटिंग के आधार पर लिया गया, जिसने घर के समीकरणों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। इस एलिमिनेशन की प्रक्रिया तब शुरू हुई जब कंट्रोलर्स ने एक मत होकर अपने-अपने डिपेंडेंट्स को सुरक्षित करने का फैसला किया। इसके बाद होस्ट रितेश देशमुख ने घोषणा की कि बिना कंट्रोलर वाले बचे हुए तीन कंटेस्टेंट्स योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन पर अब बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है और उन्हें खुद को बचाने के लिए लड़ना होगा।
माधुरी जैन ने पिच करने से किया इनकार
वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होने से पहले होस्ट रितेश देशमुख ने तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को अपने बचाव में बात रखने का आखिरी मौका दिया। हालांकि, माधुरी जैन ने यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि वह अपने लिए कोई अपील नहीं करना चाहतीं। जब रितेश ने उनसे इसका कारण पूछा, तो माधुरी ने बेहद शांत रहकर कहा, ‘मुझे उनका फैसला पहले से पता है। वे सब मिलकर मुझे कभी नहीं बचाएंगे।’ इस पर श्रेया कालरा ने उन्हें टोकते हुए अपने लिए खड़े होने को कहा, वहीं रितेश ने टिप्पणी की कि ऐसा लग रहा है जैसे माधुरी ने पहले ही घर जाने का मन बना लिया है। इस पर सफाई देते हुए माधुरी ने कहा कि वह घर नहीं जाना चाहतीं, लेकिन अगर दूसरों को लगता है कि वह शो में रहने की हकदार हैं तो वे उन्हें खुद बचाएं। दूसरी ओर योगेश रावत ने अपील करते हुए कहा कि वह हर बीतते दिन के साथ इस खेल का ज्यादा आनंद ले रहे हैं और अगर उनके रहने से खेल दिलचस्प होता है तो उन्हें बचाया जाना चाहिए। आकांक्षा चौधरी ने अपने सफर का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सामने से आकर गेम खेला है। उन्होंने अपनी दुश्मनी भी खुलकर निभाई और दोस्तों को भी बचाया, इसलिए वह शो में रहने की पूरी हकदार हैं।
आकांक्षा और माधुरी के खिलाफ पड़े सबसे ज्यादा वोट
इसके बाद सभी कंट्रोलर्स से सीक्रेट बैलट के जरिए उन दो कंटेस्टेंट्स के नाम लिखने को कहा गया जिन्हें वे शो से बाहर करना चाहते हैं। पामेला ने माधुरी और आकांक्षा को चुना, क्योंकि उन्हें लगा कि योगेश टास्क में ज्यादा मजबूत हैं। शिल्पा शिंदे ने भी आकांक्षा और माधुरी के खिलाफ वोट किया। शिल्पा का मानना था कि आकांक्षा किसी की बात नहीं सुनतीं, वहीं माधुरी के साथ अच्छे रिश्ते होने के बावजूद कुछ हालिया घटनाओं की वजह से उनका नजरिया बदल गया था। धीरज धूपर ने योगेश और माधुरी को वोट दिया। उन्होंने पिछले टास्क के दौरान योगेश के ढुलमुल रवैये पर सवाल उठाए, वहीं माधुरी के बारे में कहा कि वह अपनी राय को लेकर इतनी अड़ियल हो जाती हैं कि दूसरों का नजरिया समझना बंद कर देती हैं। वरुण लैला ने आकांक्षा और माधुरी के नाम लिए। वरुण ने आकांक्षा द्वारा श्रेया कालरा के खाने में पानी डालने की हरकत की आलोचना की और योगेश के साथ मजबूत बॉन्डिंग होने के कारण उन्हें बचा लिया।
इस तरह घर से बाहर हुए दो कंटेस्टेंट
आखिरी वोट श्रेया कालरा का था, जिन्होंने भी आकांक्षा और माधुरी को ही निशाना बनाया। श्रेया ने आकांक्षा के बर्ताव को असम्मानजनक बताया। वहीं माधुरी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, ‘जो सबका दोस्त होता है, वह किसी का दोस्त नहीं होता।’ श्रेया ने आरोप लगाया कि आर्काइव रूम टास्क के दौरान माधुरी ने उन पर भावनात्मक दबाव बनाया था, जिसके चलते दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। बहुमत के आधार पर आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन का ‘लॉक अप 2’ का सफर यहीं समाप्त हो गया, जिससे दोनों काफी भावुक नजर आईं।
जैसे तैसे बचीं आकांक्षा
आकांक्षा चौधरी और माधुरी ग्रोवर, दोनों को बाहर किए जाने के बाद, उन्हें यह तय करने का मौका दिया गया कि गेम में कौन आगे बढ़ेगा। एक निस्वार्थ फैसला लेते हुए माधुरी ने आकांक्षा को बचाने का विकल्प चुना, उन्होंने अपनी यात्रा का त्याग किया और एलिमिनेशन स्वीकार कर लिया। इस भावुक पल ने कंटेस्टेंट्स और दर्शकों, दोनों को ही गहराई से प्रभावित किया।
शो में हुए थे कई खुलासे
बता दें, इससे एक दिन पहले कंटेस्टेंट ने कई बड़े खुलासे किए थे। इसमें एक बार फिर आकांक्षा चमोला का नाम सबसे ऊपर था, जिन्होंने बताया था कि आकांक्षा शादी से पहले बाइसेक्शुअल थी, लेकिन शादी के बाद एसेक्शुअल हो गई हैं। वहीं सूफी ने भी अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि वो 16 साल की उम्र में सुसाइड करने चले थे।
ये भी पढ़ें: क्या राजनीति में होगी जूनियर NTR की एंट्री? अफवाहों पर टीम ने लगाया विराम, बताया 18 जुलाई का सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
