digital products downloads

OTT की टॉपर बनी 8 एपिसोड वाली नई सीरीज, पंजाब सूबे पर आधारित है कहानी

OTT की टॉपर बनी 8 एपिसोड वाली नई सीरीज, पंजाब सूबे पर आधारित है कहानी

ओटीटी पर आए दिन नई फिल्में-सीरीज स्ट्रीम होती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं जो दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना पाती है। कुछ शोज इतने सफल होते हैं कि इनके कई सीजन आ जाते हैं और कुछ एक सीजन में ही सिमट जाते हैं। इस बीच आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आई नई सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसने पहले ही दिन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धाक जमा ली है। जब से ये सीरीज आई है, सिनेमाई गलियारों में इसके और इसके कलाकारों के चर्चे तेज हो गए हैं। चलिए बताते हैं कि ये सीरीज कौन सी है और आखिर क्यों आते ही ओटीटी पर जबरदस्त व्यूज हासिल कर रही है।

ओटीटी पर नई सीरीज का जलवा

यहां जिस वेब सीरीज का जिक्र हो रहा है, उसका नाम ‘लुक्खे’ है, जो इसी 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराई गई है और स्ट्रीमिंग के साथ ही ये सीरीज दर्शकों की फेवरेट बन गई है। 8 एपिसोड वाली इस सीरीज की कहानी ड्रग्स और नशे के चलते यूथ के बर्बाद होने के इर्द-गिर्द घूमती है और कहानी दिमाग को घुमा देती है। इस सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासतौर पर इसकी कहानी और कॉन्सेप्ट दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बना चुकी है और अब इसे वर्ड ऑफ माउथ का जबरदस्त फायदा मिल रहा है।

पंजाब पर आधारित है कहानी

‘लुक्खे’ की कहानी पंजाब के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक म्यूजिक इंडस्ट्री का फेमस रैपर नशे की गोलियां बनाकर यंगस्टर्स को टारगेट करता है। इसी में एक युवा हॉकी खिलाड़ी लकी (लक्ष्वीर सरन) भी उलझ जाता है, जिसे उसके दोस्त अमन की मौत के बाद ड्रग्स लेने के अपराध में रीबैब सेंटर भेज दिया जाता है। यहीं लकी की मुलाकात सनोबर उर्फ सन्नो (पलक तिवारी) से होती है, जो अपने दर्द भरे अतीत और मानसिक घावों से जूझ रही है। धीरे-धीरे लकी और सनोबर के बीच प्यार पनपने लगता है, लेकिन तभी दोनों की जिंदगी उलझ जाती है, जब उसे पता चलता है कि सनोबर मशहूर रैपर एमसी बदनाम (किंग) की बहन है, जो ड्रग्स के कारोबार के लिए बदनाम है। ये वही रैपर है जो संगीत के बहाने युवाओं को डीमन नाम के ड्रग्स की गर्त में डाल रहा है।

8 एपिसोड में सिमटी कहानी

लुक्खे की कहानी सिर्फ 8 एपिसोड में सिमटी है और काफी रोमांचक भी है। सीरीज में कहीं न कहीं ‘उड़ता पंजाब’ की झलक देखने को मिलती है। खास बात तो ये है कि फिलहाल ये सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है और खूब देखी जा रही है। सीरीज में पलक तिवारी, किंग और लक्ष्वीर सरन के अलावा, राशि खन्ना और शिवांकित सिंह परिहार जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं। ये एक क्राइम म्यूजिकल ड्रामा है, जिसका निर्देशन हिमांक गौड़ ने किया है।

ये भी पढ़ेंः 5 बार हो चुकी सर्जरी, अब छठी बार कैंसर की चपेट में ‘द फैमिली मैन’ के जेके की पत्नी, दर्द में एक्टर

कहां गई हिटलर दीदी? 43 की उम्र में भी कम नहीं हुआ है चार्म, नया अवतार देखकर उड़ जाएंगे होश, सामने आया वीडियो

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp