वीएनआईटी में हिंदी की तिमाही रिपोर्ट ऑनलाइन भरने पर कार्यशाला संपन्न

वीएनआईटी में हिंदी की तिमाही रिपोर्ट ऑनलाइन भरने पर कार्यशाला संपन्न

विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) ,नागपुर में राजभाषा हिंदी की तिमाही रिपोर्ट ऑनलाइन भरने पर प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन पिछले दिन संपन्न हुआ|

वीएनआईटी में हिंदी की तिमाही रिपोर्ट ऑनलाइन भरने पर कार्यशाला संपन्न


वीएनआईटी की हिंदी कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में मंगलवार,09 जून,2026 को सीनेट हॉल में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ|


अध्यक्षता हिंदी कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष (संकाय कल्याण) प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह ने की|


अतिथि वक्ता वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के वरिष्ठ प्रबंधक (प्रणाली) श्री नितिन गुप्ता ने प्रतिभागियों को,हिंदी की तिमाही रिपोर्ट ऑनलाइन भरने का सविस्तार प्रशिक्षण दिया|


संस्थान के विशेष कार्य अधिकारी (हिंदी) श्री सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने स्वागत एवं प्रास्ताविक संबोधन किया|


कार्यक्रम का संचालन हिंदी कक्ष की सुश्री पूनम उईके ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एवं सरस्वती वंदना डॉ (श्रीमती) भारती पोलके ने किया |


कार्यशाला में वीएनआईटी की हिंदी कार्यान्वयन समिति के सदस्य तथा प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे|

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp