अंशुला कपूर की रिसेप्शन पार्टी में छाई रणवीर-अर्जुन की जोड़ी, ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर किया धमाकेदार डांस

अंशुला कपूर की रिसेप्शन पार्टी में छाई रणवीर-अर्जुन की जोड़ी, ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर किया धमाकेदार डांस

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने सोमवार, 06 जुलाई 2026 को शादी की और बुधवार को एक शानदार रिसेप्शन रखा। इस शानदार पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सबकी नजरें रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर पर टिकी थीं। दोनों ने डांस फ्लोर पर कदम रखाते ही धूम मचा दी और रणवीर, अर्जुन ने माहौल में जान डाल दी। सोशल मीडिया पर दोनों का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी खूबसूरत बॉन्ड देखने को मिलेगी।

रणवीर और अर्जुन का डांस वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अर्जुन और रणवीर जमकर डांस करते नजर आए। दोनों की मस्ती ने सभी को खुश कर दिया। रणवीर और अर्जुन ‘गुंडे’ फिल्म में साथ काम करने के बाद से ही दोस्त हैं। अंशुला कपूर की रिसेप्शन पार्टी से वायरल हुए वीडियो में दोनों दोस्तों को ‘तूने मारी एंट्रीयां’ गाने पर थिरकते देखा जा सकता है। रणवीर और अर्जुन ने एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस किया और मुस्कुराते रहे, जबकि बाकी मेहमान जोर-शोर से उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। एक और वीडियो में रणवीर और अर्जुन को गले मिलते और मुस्कुराते हुए देखा गया।

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में

‘गुंडे’ फिल्म में रणवीर और अर्जुन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी थीं। 2014 में रिलीज हुई यह एक्शन-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। रणवीर ने हाल ही में आदित्य धर के निर्देशन में बनी दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दी हैं। उन्होंने सोमवार को अपना जन्मदिन भी मनाया। अब वह ‘प्रलय’ फिल्म में नजर आएंगे।

अंशूला और रोहन की शादी थी बेहद खास

अंशूला कपूर ने रोहन ठक्कर के साथ एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए। शादी के लिए अंशूला ने कोरल और गोल्ड रंग का खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने पन्ने और कुंदन की शानदार ज्वेलरी पहनी थी। वहीं रोहन ने आइवरी-गोल्ड शेरवानी और उससे मेल खाती पगड़ी पहनकर उनके लुक को पूरा किया। अंशूला की शादी की रस्मों के दौरान उनकी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की तस्वीर सबसे भावुक और दिल छू लेने वाले पलों में से एक रही।

ये भी पढ़ें – दीदी अंशुला की शादी में जाह्नवी कपूर का धमाका, जमकर बजाया ढोल, दोस्त ओरी ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो

सिंदूर-मंगलसूत्र बिना दिखीं रोहन ठक्कर की दुल्हन, कॉकटेल पार्टी के लिए अंशुला कपूर ने अपनाया मॉडर्न लुक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp