digital products downloads

अर्चना पूरन सिंह खरीदेंगी नया घर, आर्यमान और आयुष्मान प्रॉपर्टी में करेंगे निवेश, मुंबई की प्रीमियम लोकेशन में होगा आशियाना

अर्चना पूरन सिंह खरीदेंगी नया घर, आर्यमान और आयुष्मान प्रॉपर्टी में करेंगे निवेश, मुंबई की प्रीमियम लोकेशन में होगा आशियाना

अर्चना पूरन सिंह अब मड आइलैंड में एक और प्रॉपर्टी खरीदना चाहती हैं। इस बार उनके दोनों बेटे आर्यमन और आयुष्मान नई प्रॉपर्टी में आधा पैसा निवेश करने वाले हैं। हाल ही में अर्चना अपने परिवार के भरोसेमंद ब्रोकर के साथ घर देखने निकाली जो परमीत सेठी के कजिन भाई भी हैं, जिन्होंने पिछले कुछ सालों में उनके परिवार को बेहतरीन प्रॉपर्टीज में निवेश करने में मदद की है। अब नए यूट्यूब व्लॉग में आर्यमन ने अपनी मां से यूं ही पूछ लिया, ‘मां, क्या आप घर खरीदने आई हैं?’ अर्चना ने कहा, ‘हम अभी घर खरीद नहीं रहे हैं, लेकिन जल्द खरीदेंगे। हम तो बस इन्वेस्टमेंट के ऑप्शन देख रहे हैं।’ उनके पति परमीत सेठी ने हंसते हुए कहा, ‘सच कहूं तो हमारे पास पैसे हैं नहीं, लेकिन हमने ज्यादातर प्रॉपर्टी इसी तरह खरीदी है।’

अर्चना की नई प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे दोनों बेटे

वीडियो में आगे आर्यमन ने अपने माता-पिता को यह कहकर चौंका दिया, ‘इस बार आपके साथ मैं भी हूं, जो आपकी आर्थिक मदद करेगा।’ उन्होंने आगे कहा कि वह भी उनके साथ इन्वेस्टमेंट करने का प्लान बना रहे हैं, भले ही इसके लिए उन्हें लोन ही क्यों न लेना पड़े। वीडियो में उन्होंने बताया कि अर्चना और परमीत के छोटे बेटे आयुष्मान भी इस प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करेंगे।

अर्चना को पसंद आया कपिल शर्मा की फिल्म का घर

अर्चना के परिवार ने कई प्रॉपर्टीज का दौरा किया, जिनमें से एक वह भी थी जिसे फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की शूटिंग के लिए लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। अर्चना ने बड़े प्यार से उस घर में फिल्म की शूटिंग के दौरान कपिल शर्मा से हुई मुलाकात को याद किया, लेकिन यह भी बताया कि वह घर उनके बजट से काफी महंगा था। कई प्रॉपर्टी देखने के बाद परिवार एक ऐसी सी-फेस प्रॉपर्टी को देखने गए, जिसे अर्चना ने पहले भी देखा था। उन्होंने कहा, ‘पिछली बार जब मैं यहां आई थी तो मालिक इसे बेचना नहीं चाहता था, लेकिन अब बेच रहे हैं।’ अर्चना ने लगभग 25 साल पहले मड आइलैंड में दो बंगले खरीदने के बारे में भी चर्चा की और कहा, ‘मैं जमीन के आकार को लेकर बहुत पक्की थी। मुझे एक बड़ा बंगला चाहिए था सिर्फ एक छोटा-सा घर नहीं।’

अर्चना पूरन सिंह को याद आए गुरबत के दिन

इस दौरान आर्यमन ने उनसे सीधे पूछा, ‘मुझे पता है कि आप घर खरीदना चाहती हैं, लेकिन क्या आप सच में खरीद सकती हैं?’ अर्चना ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों की एक कहानी सुनाते हुए जवाब दिया कि ‘जब मैं पहली बार इस शहर में आई थी तो मेरी जेब में सिर्फ 5 रुपये थे, लेकिन मैंने 100 रुपये का सामान खरीदा। दिन के आखिर में आपको बस थोड़े से पैसे और बहुत सारी हिम्मत की जरूरत होती है।’

ये भी पढे़ं-

कभी कर्ज में डूबा था एक्टर, आज तीन बेटियों का पिता है करोड़ों का मालिक, टीवी का खूंखार विलेन बन कमाई शोहरत

32 साल पुराना दूरदर्शन का सिटकॉम शो, हर एपिसोड कॉमेडी से भरपूर, IMDb रेटिंग 8.3, ओटीटी पर उठा सकते हैं लुत्फ

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp