कपूर खानदान का सबसे कंजूस सदस्य कौन है? करिश्मा कपूर ने बताया नाम

कपूर खानदान का सबसे कंजूस सदस्य कौन है? करिश्मा कपूर ने बताया नाम

कपूर खानदान ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक स्टार दिए हैं। राज कपूर, शशि कपूर, ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर सहित इस परिवार के कई सदस्यों ने देश का नाम रोशन किया है। करिश्मा एक समय पर हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक रही हैं और अब भी उनका जलवा कायम है। करिश्मा अपने मजाकिया अंदाज को लेकर भी काफी मशहूर हैं और कई बार कपूर परिवार के छोटे-मोटे राजों से पर्दा उठा चुकी हैं। जैसे हाल ही में उन्होंने कपूर फैमिली के सबसे बड़े कंजूस के नाम से भी पर्दा उठा दिया।

करिश्मा ने बताया कपूर फैमिली के सबसे कंजूस सदस्य का नाम

हाल ही में करिश्मा कपूर ने कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में शिरकत की थी, जहां कपिल ने उनसे कपूर परिवार के सबसे बड़े कंजूस सदस्य का नाम पूछा, इसके जवाब में एक्ट्रेस ने जो नाम बताया वह काफी चौंकाने वाला था। एक्ट्रेस ने बिना देर किए अपने पिता यानी रणधीर कपूर की ओर इशारा कर दिया और हंसने लगीं। करिश्मा के जवाब के बाद रणधीर कपूर बताते हैं कि उनका मानना ​​है कि वे खर्च करने में सावधानी बरतते हैं। करिश्मा आगे बताती हैं कि उनके पिता को शॉपिंग का कभी ज्यादा शौक नहीं रहा है।

करिश्मा ने शेयर किया मजेदार किस्सा

इसके बाद करिश्मा अपने पिता से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए कहती हैं- ‘जब मैं पापा से पूछती की आपने शॉपिंग में क्या खरीदा है तो वह बहुत ही शान से बताते, मैंने दो जोड़ी मोजे और दो रूमाल खरीदे हैं। कई बार तो मैं पापा को दोबारा शॉपिंग के लिए भेजती थी, ताकि वह अपने लिए कुछ और सामान खरीद लें।’ इस पर रणधीर कपूर कहते हैं- ‘दो-चार शर्ट, एक-दो पैंट, कुछ रूमाल, कुछ टाई और दो जोड़ी मोजे, आखिर एक आदमी को इससे ज्यादा और क्या चाहिए।’

‘ब्राउन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने ‘मर्डर मुबारक’ के बाद फिर ओटीटी पर वापसी की है और हालिया रिलीज ‘ब्राउन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर हाल ही में आई 7 एपिसोड की सीरीज में करिश्मा कपूर ने एक बार फिर अपने अपने अभिनय से सबको चौंका दिया है। इस सीरीज में करिश्मा लीड रोल में हैं और जमकर अपने शो का प्रमोशन कर रही हैं।

ये भी पढ़ेंः दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटों की हुई छठी पूजा, दादी-नानी ने साथ मिलकर संभाली जिम्मेदारी, इमोशनल हुए विवेक

दिल्ली में किडनैप हो गए थे इम्तियाज अली, होस्टल से उठा ले गए लोकल गैंग के लोग, मुसीबत से कैसे निकले बाहर?

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp