कभी बांटे अखबार तो कभी कैश काउंटर पर किया काम, बैकग्राउंड डांसर जो बन गई सुपरस्टार

कभी बांटे अखबार तो कभी कैश काउंटर पर किया काम, बैकग्राउंड डांसर जो बन गई सुपरस्टार

फिल्म इंडस्ट्री में कई संघर्ष की कहानियां हैं। कई कलाकारों ने तो अपने करियर में ऐसे-ऐसे दिन देखे हैं, जिनके बारे में सुनकर किसी के भी आंसू छलक पड़ें। इन्हीं में से एक कलाकार हैं नीरू बाजवा, जो पंजाबी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और चहेती अभिनेत्री हैं। आज करीब 26 सालों से नीरू बाजवा पंजाबी सिनेमा पर राज कर रही हैं, लेकिन उनके लिए ये सफर बिलकुल भी आसान नहीं था। एक समय था जब वह घर-घर अखबार बांटा करती थीं और इस दौरान उनकी उम्र मात्र 9 साल थी। यानी, 9 साल की उम्र में ही उन्हें जिंदगी की कड़वी सच्चाई पता चल चुकी थी। इसके बाद नीरू बाजवा ने धीरे-धीरे अपने लिए सफलता और शोहरत की राह बनाना शुरू किया और आज के समय पर वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।

बांटे अखबार, कैश काउंटर पर किया काम

कुछ दिनों पहले नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी। बचपन की ये फोटो शेयर करते हुए नीरू बाजवा ने बताया कि कैसे 9 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अपने पोस्ट में अपनी कहानी बताते हुए नीरू बाजवा ने लिखा- ‘नौ साल की उम्र में, मैं अखबार बांटती थी और कैश काउंटर पर काम करती थी, और बचपन से ही यह सीख रही थी कि सपने पैसे नहीं चुकाते, मेहनत ही पैसे कमाती है। मुझे नहीं पता था कि जिंदगी मुझे कहां ले जाएगी। बस इतना पता था कि मैं संतुष्ट नहीं हो सकती। कम मेहनत से नहीं। छोटे सपनों से नहीं। और किसी के यह कहने से भी नहीं कि “तुम्हारे लिए इतना ही काफी है।’

आगे बढ़ने की चाह ने बनाया स्टार

नीरू बाजवा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘जब मैंने शहर, देश और उद्योग बदले, तब भी मेरे अंदर वही छोटी बच्ची थी। वह बच्ची जो अभी दुनिया को नहीं समझती थी, लेकिन एक बात अच्छी तरह समझती थी: आगे बढ़ते रहो। रिजेक्शन भी मिले। असहज पल भी आए। ऐसे दरवाजे भी थे जो नहीं खुले। इसलिए मैंने अपना रास्ता खुद बनाया। यह सफर बिल्कुल सही नहीं था। लेकिन यह मेरा था। हर जोखिम। हर झटका। हर छोटी जीत जो धीरे-धीरे बड़ी जीत में बदल गई। अगर आप अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं, तो अच्छी बात है। इसका मतलब है कि आप आगे बढ़ रहे हैं। कड़ी मेहनत करो। खुद को छोटा मत करो। आसान रास्ते को चुनकर संतुष्ट मत हो जाओ। आपका भविष्य इस बात से तय होगा कि आप आज किन चीजों को छोड़ने से इनकार करते हैं। नौ साल की उम्र में मुझे नहीं पता था कि मैं कहां जा रही हूं। बस इतना पता था कि मैं रुकूंगी नहीं। और इसी बात ने सब कुछ बदल दिया।’

कभी बनीं बैकग्राउंड डांसर

फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने के दौरान नीरू बाजवा को कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजरना पड़ा। एक समय पर उन्होंने बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया। 1996 में रिलीज हुई ममता कुलकर्णी और संजय कपूर स्टारर ‘बेकाबू’ में नीरू बाजवा ने बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। फिर उन्होंने टीवी का रुख किया और फिर फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा। आज के समय में नीरू बाजवा पंजाबी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार हैं और एक फिल्म के लिए तगड़ी फीस चार्ज करती हैं।

ये भी पढ़ेंः 77 साल पहले रिलीज हुई 10 गानों से सजी फिल्म, रामानंद सागर ने लिखी कहानी और राज कपूर बने हीरो, मेकर्स हुए मालामाल

फरहान की ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर को मिला राम गोपाल वर्मा का साथ, इन सेलेब्स ने किया सपोर्ट, FWICE के लिए कही ये बात

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp