digital products downloads

खूंखार खलनायक प्रेम चोपड़ा का दामाद है हीरो, आमिर से लेकर अजय देवगन संग कर चुका काम

खूंखार खलनायक प्रेम चोपड़ा का दामाद है हीरो, आमिर से लेकर अजय देवगन संग कर चुका काम

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को कौन नहीं जानता। एक समय था जब वह बड़े पर्दे पर बड़े-बड़े हीरो से पंगा लेते नजर आ जाते थे, बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायकों में उनकी गिनती होती थी। आज भी जब बॉलीवुड खलनायकों की बात होती है तो प्रेम चोपड़ा का जिक्र जरूर होता है। लेकिन, क्या आप प्रेम चोपड़ा के दामाद को जानते हैं? प्रेम चोपड़ा के दामाद भी उनकी तरह बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं और आमिर खान से लेकर अजय देवगन तक के साथ काम कर चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने अपने करियर में उन्होंने हमेशा पॉजिटिव रोल ही निभाए हैं। हम बात कर रहे हैं शरमन जोशी की, जिनका आज 47वां जन्मदिन है।

शरमन जोशी का जन्मदिन

शरमन जोशी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं।  उनका जन्म 28 अप्रैल 1979 को मुंबई में हुआ था। खास बात तो ये है कि शरमन जोशी की ही तरह उनके पिता भी हिंदी सिनेमा का हिस्सा रहे हैं, लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं। अभिनेता के पिता हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक ‘शोले’ का भी हिस्सा थे। शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के दिग्गज थे और शोले में उन्होंने ठाकुर के बेटे का अहम किरदार निभाया था।

1999 में शरमन जोशी ने किया डेब्यू

शरमन जोशी ने 1999 में एक आर्ट फिल्म से डेब्यू किया था, जिसका नाम था ‘गॉड मदर’। फिर उन्होंने 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘लज्जा’ में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री रेखा के बेटे की भूमिका निभाई थी, जो हिट रही। इसके बाद शरमन जोशी ने अपने करियर मे ‘रंग दे बसंती’, ‘गोलमाल’, ‘3 ईडियट्स’ और ‘लाइफ इन ए मैट्रो’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया। ‘लाइफ इन ए मैट्रो’ में शरमन जोशी ने एक भावुक किरदार निभाया और ‘फरारी की सवारी’ में एक साधारण पिता की भूमिका से दर्शकों के दिल जीते।

टाइपकास्ट हुए शरमन जोशी

शरमन जोशी ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। लेकिन एक समय पर उन्हें भी उस दौर से गुजरना पड़ा जब कॉमिक टाइमिंग के चलते उन्हें टाइपकास्ट किया गया और एक ही तरह की भूमिकाएं ऑफर होने लगीं। लेकिन, शरमन खुद को एक ही तरह की भूमिकाओं में नहीं बांधना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार चुने और अपने आपको एक गंभीर एक्टर के तौर पर स्थापित किया। फिल्मों के साथ-साथ शरमन जोशी ने वेब सीरीज में भी काम किया और ‘बारिश’ में अपने अभिनय के लिए तारीफें हासिल कीं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह ‘गोलमाल 5’ में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ अजय देवगन, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, अक्षय कुमार, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर भी नजर आएंगे।

प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी

शरमन जोशी ने बॉलीवुड के मशहूर खलनायक प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से शादी की है। शरमन जोशी और प्रेरणा की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। पहली ही नजर में शरमन, प्रेरणा को दिल दे बैठे। 1999 में दोनों की मुलाकात हुई और जल्दी ही दोनों दोस्त बन गए। करीब 1 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 जून 2000 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान शरमन जोशी की उम्र महज 21 साल ही थी।

ये भी पढ़ेंः फंटूश गैंग के साथ लौट रहे अजय देवगन, ऊटी से शेयर की खास फोटो, हीरो को छोड़ 5 सीटों वाली बाइक देखते रह गए लोग

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp