
फिल्ममेकर करी बार्कर की कम बजट में बनाई गई हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट फिल्मों में से एक बन गई है। 15 मई को US में रिलीज होने के बाद 29 मई को भारतीय सिनेमाघरों में आई और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म ‘ऑब्सेशन’ को दर्शक और बॉलीवुड स्टार्स बेस्ट हॉरर मूवी बता रहे हैं। फिल्म अपनी बेहतरीन कहानी और दमदार कास्ट की वजह से काफी चर्चा बटोर रही है। इस सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ने बॉलीवुड सितारों कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन दोनों ने ही हाल ही में सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तारीफ की है।
कम बजट की ऑब्सेशन का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
महज 7.5 लाख से 10 लाख डॉलर के बजट में बनी हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने दुनियाभर में 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर ली है। कम बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रह है। 1 घंटे 49 मिनट की ‘ऑब्सेशन’ को IMDb पर 8.2 रेटिंग मिली है। इसकी कहानी आपको शुरू से आखिरी तक बंधे रखेगी।
कार्तिक आर्यन ने ऑब्सेशन को बताया बेस्ट हॉरर
कार्तिक आर्यन ने इसे सालों बाद आई सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक बताया है। एक्टर उन बॉलीवुड सितारों में से थे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तारीफ की। उन्होंने लिखा:
‘बहुत लंबे समय बाद आई सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक। #Obsession के लिए मैं पूरी तरह से क्रेजी हो गया हूं। इसे देखना बिल्कुल भी मिस न करें।’
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे को पसंद आई हॉरर ऑब्सेशन
अनन्या पांडे की पसंदीदा बनी हॉरर फिल्म ऑब्सेशन
अनन्या पांडे ने भी ‘ऑब्सेशन’ देखने के बाद इस फिल्म की जमकर तारीफ की और इसे देखने के बाद अपना रिव्यू शेयर किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने बताया कि यह साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म खत्म होने के काफी देर बाद तक उनके दिमाग में छाई रही और उन पर एक गहरा असर छोड़ा। उन्होंने लिखा:
‘मैं इस फिल्म को अपने दिमाग से निकाल ही नहीं पा रही हूं। यह कहना गलत नहीं होगा कि मैं इस फिल्म के लिए पूरी तरह से क्रेजी हो गई हूं।’
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
