digital products downloads

दूरदर्शन का 37 साल पुराना शो, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार ने किया था काम, IMDB पर मिली 8 रेटिंग

दूरदर्शन का 37 साल पुराना शो, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार ने किया था काम, IMDB पर मिली 8 रेटिंग

कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की, लेकिन उनमें से केवल कुछ ही आगे चलकर बड़ी सफलता हासिल कर पाए। उन्हीं में से एक हैं शाहरुख खान, जिन्होंने अपनी जर्नी टेलीविजन से शुरू की और बाद में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन गए। आज उन्हें ‘बॉलीवुड का बादशाह’ के नाम से जाना जाता है। किंग खान ने दूरदर्शन के लोकप्रिय टीवी शो ‘सर्कस’ जैसे शो से एक्टिंग का जलवा दिखाया और बाद में कई फिल्मों में नजर आए। यह दूरदर्शन का वह बेहतरीन शो है, जिसने शाहरुख खान को खास पहचान दिलाई थी। इसके पहले 37 साल पहले आए एक और शो में सुपरस्टार दिखाई दिए थे, जिसमें उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग कर सभी का दिल जीत लिया।

शाहरुख खान ने कैसे की एक्टिंग की शुरुआत

जिस शो की बात हो रही थी, वह था ‘फौजी’ ​​जो 1989 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। जब शाहरुख खान को पहली बार इस रोल का ऑफर मिला तो पूरी सीरीज में उनके किरदार के पास सिर्फ एक छोटा सा काम था। एक सीन में कर्नल उन्हें बाहर जाकर कौवे गिनने के लिए कहते थे और वापस आकर वह बस इतना कहते थे कि चार कौवे थे। शाहरुख खान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि इस रोल को निभाते समय उन्हें अक्सर इस बात की चिंता रहती थी कि वह घर पर अपने परिवार वालों को अपने किरदार के बारे में कैसे समझाएंगे।

कैसे बने बॉलीवुड के रोमांटिक स्टार

टीवी में काम करने के बाद शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाया। उन्हें हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म ‘दिल आशना है’ के जरिए बॉलीवुड में ब्रेक दिया। हालांकि, उनकी पहली रिलीज 1992 में आई फिल्म ‘दीवाना’ थी, जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म में ऋषि कपूर लीड हीरो थे, लेकिन किंग खान की एक्टिंग और उनके शानदार अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें ‘फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू’ का अवॉर्ड मिला। शुरुआत में उन्होंने ‘डर’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल भी प्ले किए, लेकिन बाद में रोमांटिक फिल्मों में काम कर तहलका मचा दिया। 1995 में आई फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रोमांटिक स्टार बना दिया।

ये भी पढे़ं-

9.2 IMDb रेटिंग वाली धमाकेदार सीरीज, झकझोर देने वाली कहानी, हर सीन करेगा बेचैन, सस्पेंस ‘दिल्ली क्राइम’ से भी तगड़ा

मशहूर कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का निधन, 30 की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत की वजह आई सामने

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp