
10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल 4’ को आठ दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘अल्फा’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ने के बाद शुक्रवार को इस फिल्म का मुकाबला क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ से हुआ। फिल्मों के शुक्रवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अब सामने आ गए हैं। 17 जुलाई 2026 को ‘धमाल 4’ और ‘द ओडिसी’ का कलेक्शन रिपोर्ट आ गया है, जो उम्मीद से ज्यादा अच्छआ है।
‘द ओडिसी’ का भारत में ओपनिंग डे कलेक्शन
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार पहले दिन फिल्म ‘द ओडिसी’ ने 8,413 स्क्रीनिंग के जरिए 17.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। अब तक भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 20.76 करोड़ रुपये रहा है। सिनेमाघरों में धूम मचा रही इस फिल्म में ब्रिटिश-इडियन एक्टर हिमेश पटेल भी हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ‘द ओडिसी’ में उन्होंने ओडिसियस के सेकंड-इन-कमांड यूरिलोचस का किरदार निभाया है। बता दें कि इस फिल्म के आईमैक्स प्रेजेंटेशन की भी खूब तारीफ हो रही है।
धमाल 4 का शुक्रवार का कलेक्शन
‘द ओडिसी’ के आने से शुक्रवार को ‘धमाल 4’ की कमाई पर काफी असर पड़ा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7,885 शो में 99.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार, 18 जुलाई को इसकी रिलीज का आठवां दिन था। फिल्म ने एक दिन में 3.95 करोड़ रुपये कमाए, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। हालांकि, ये शुक्रवार के शुरुआती कलेक्शन के आंकड़े हैं। दिन बढ़ने के साथ कमाई में उछाल भी देखा जा सकता है।
‘अल्फा’ की कमाई में आई गिरावट
17 जुलाई यानी 15वें दिन की रिपोर्ट के अनुसार ‘अल्फा’ ने भारत में अनुमानित 0.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। रिलीज के दूसरे हफ्ते के बाद इसमें एक और गिरावट देखी गई। इस तरह आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कुल नेट बॉक्स ऑफिस कमाई लगभग 53.70 करोड़ हो गई है, जबकि भारत में कुल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 64 करोड़ के करीब है। फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई का अनुमान 94 करोड़ लगाया गया है।
ये भी पढे़ं – क्रिस्टोफर नोलन का एक और मास्टरपीस है, फिल्म का सिर्फ शोर नहीं, कहानी में है जोर | The Odyssey Review
कौन हैं हिमेश पटेल? क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ में नजर आए ब्रिटिश-इंडियन एक्टर, निभाया अहम किरदार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
