
ओटीटी पर कई तरह की हॉरर फिल्में अपने देखी होंगी, जिसमें से कुछ आज भी आपको याद हैं। हालांकि, आज भी कुछ दर्शक ऐसे हैं, जो आम हॉरर कंटेंट की जगह लोक-हॉरर फिल्में देखना पसंद करते हैं। लोक-हॉरर फिल्में ज्यादा परेशान करने वाली लगती हैं, क्योंकि वे पुरानी परंपराओं, अंधविश्वासों और अलग-थलग समुदायों से जुड़ी होती हैं। सिर्फ अचानक डराने वाले दृश्यों पर निर्भर रहने के बजाय ये कहानियां रीति-रिवाजों, लोक-कथाओं और पीढ़ियों से चली आ रही इंसानी मान्यताओं के जरिए डर पैदा करती हैं। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उस लोक-हॉरर कहानी की शुरुआत एक शांत गांव या दूरदराज के इलाके से होती है, जहां बाहर से आने वाले लोगों को कुछ अजीब सा महसूस होता है।
प्राइम वीडियो की धांसू हॉरर फिल्म
हम बात कर रहे हैं, लोक-हॉरर फिल्म ‘पेची’ की। इस फिल्म में जैसे-जैसे राज खुलते हैं, हॉरर कहानी संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ता चला जाता है, जिससे यह और भी ज्यादा डरावनी और बेचैन करने वाली लगती है। रहस्य, प्रकृति और प्राचीन डर का यह मेल ही लोक-हॉरर को इतना दिलचस्प और यादगार बनाता है कि आप इसे देख कई दिनों तक सो नहीं पाएंगे। यह फिल्म आपको सचमुच मौत का एहसास करा देगी। ‘पेची’ एक लोक-भयभीत फिल्म है जो गांव की लोककथाओं, घने जंगलों और विचलित कर देने वाले दृश्यों के माध्यम से एक भयानक और रहस्यमय वातावरण का निर्माण करती है। फिल्म में तगड़ा सस्पेंस है, जिसके बारे में आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं और इसका बैकग्राउंड स्कोर डरावने माहौल को और भी खौफनाक बना देता है।
फिल्म पेची के अंत में क्या होता है?
अगर आप पौराणिक कथाओं और अलौकिक तत्वों से भरपूर दक्षिण भारतीय हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपका ध्यान खींचने के लिए काफी है। ‘पेची’ एक तमिल लोककथा-आधारित हॉरर-थ्रिलर है, जिसकी कहानी ट्रेकर्स के एक ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है। ये ट्रेकर्स गलती से एक प्रतिबंधित जंगल में गलती से एंट्री करते हैं और अनजाने में एक दुष्ट और प्राचीन चुड़ैल को जगा देते हैं। यह दुष्ट शक्ति तबाही मचाने और अमर जीवन प्राप्त करने के लिए इंसानी बलि लेने पर आमादा है। फिल्म का अंत छह मानव बलि पूरी होने और पेची के खाते में शेष सात बलि के साथ होता है।
खौफनाक फिल्म ओटीटी पर धमाका
गायत्री शंकर, बाला सरवनन, देव रामनाथ और प्रीति नेदुमारन की ये फिल्म बी.रामचंद्रन द्वारा लिखित और निर्देशित है। गोकुल बेनॉय और शेख मुजीब द्वारा निर्मित है। ये फिल्म तमिल में 2 अगस्त, 2024 को रिलीज हुई थी, लेकिन अब प्राइम वीडियो पर हिंदी में भी देख सकते हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






