
साउथ की कुछ सबसे ज्यादा पसंद की गई और जबरदस्त क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का सिनेमाघरों के साथ-साथ ओटीटी पर जबरदस्त बोलबाला होता है। इनमें से कई में हैरान करने वाली कहानी दिखाई जाती है, जिसमें भरपूर सस्पेंस, एक्शन, खून-खराब और थ्रिल होता है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है। अगर आपको ‘दृश्यम’, ‘महाराजा’, ‘विक्रम वेधा’ और ‘रातसासन’ जैसी फिल्में पसंद आई हैं तो ओटीटी पर एक ऐसी ही धांसू फिल्म देख सकते हैं, जिसका हर सीन आपके दिल-दिमाग पर कब्जा कर लेगा। एक ऐसी फिल्म इन दिनों ओटीटी पर तहलका मचा रही है, जिसे देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी।
प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही ये क्राइम थ्रिलर
आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी आपके आपके होश उड़ा देगी। फिल्म में हो रहे खून को देखने के बाद आपकी रूह तक कांप जाएगी। अब तक फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं। इसका पहला भाग 7 साल पहले 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था और सीक्वल 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर आया था। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘कालिदास 2’ है। 2 घंटा 15 मिनट की ये फिल्म अगर आप एक बार देखना शुरू करेंगे तो बीच में उठने तक का मन ही नहीं करेगा।
रूह कंपा देने वाली कहानी
‘कालिदास 2’ में इंस्पेक्टर कालिदास की कहानी दिखाई गई है, जो अपराधों की एक भयानक और तेजी से बढ़ती हुई कड़ी की जांच करता है। कहानी की शुरुआत तब होती है, जब एक गेटेड अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में नए साल के जश्न के दौरान एक 4 साल की बच्ची रहस्यमय तरीके से गायब हो जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कालिदास एक नई IPS अधिकारी वैष्णवी के साथ मिलकर काम करता है और दोनों मिलकर हत्या, रहस्यों और धोखे के एक अंधेरे जाल का पर्दाफाश करते हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स धमाकेदार है।
कालिदास 2 की धांसू कास्ट
तमिल क्राइम थ्रिलर ‘कालिदास 2’ आप अमेजन प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु और हिंदी में देख सकते हैं। इसे IMDb पर 6.4 रेटिंग मिली है। श्री सेंथिल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भवानी श्री, अजय कार्थी और अबरनाथी के साथ भरत निवास मुख्य भूमिका में हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






