
‘राम तेरी गंगा मैली’ उन फिल्मों में से एक है, जिसने रिलीज के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म से मंदाकिनी ने भी फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था और पहली ही फिल्म से हर तरफ छा गईं। फिल्म में मंदाकिनी ने कई बोल्ड सीन दिए थे, जो उस दौर के हिसाब से ही नहीं, आज के समय के लिए भी काफी बोल्ड है। 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राज कपूर ने किया था और राजीव कपूर के साथ मंदाकिनी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और मंदाकिनी रातों-रात मशहूर हो गईं। लेकिन, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ने के बाद मंदाकिनी का करियर बर्बाद हो गया और उन्होंने लाइमलाइट से दूर सामान्य जिंदगी जीना शुरू कर दिया। मगर सालों बाद 2022 में उन्होंने फिर दर्शकों के बीच वापसी की और अब आए दिन चर्चा में रहती हैं। अब उनकी बेटी के भी खूब चर्चे रहते हैं, जो दिखने में अपनी मां से कम खूबसूरत नहीं हैं।
मंदाकिनी से मिलती है राबजे की शक्ल
मंदाकिनी ने फिल्मों से दूरी बनाने के बाद मंदाकिनी ने डॉक्टर काग्यूर टी. रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, बेटा रब्बिल ठाकुर और बेटी राबजे इनाया ठाकुर। सोशल मीडिया पर अब राबजे की काफी चर्चा है। मंदाकिनी अक्सर अपनी बेटी के साथ तस्वीरें-वीडियो साझा करती रहती हैं, जिनमें राबजे को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ये पूछना शुरू कर दिया है कि राबजे बॉलीवुड डेब्यू कब करने वाली हैं। वहीं कई ने राबजे की तुलना मंदाकिनी से कर दी है।
राबजे के लुक्स पर यूजर्स के कमेंट
राबजे को देखने के बाद अक्सर यूजर उनकी तुलना उनकी मां मंदाकिनी से करने लगते हैं। कई का कहना है कि राबजे हूबहू मंदाकिनी जैसी लगती हैं। राबजे के नैन-नक्श और रंगत देखने के बाद यंग मंदाकिनी याद आ जाती हैं। ऐसे में ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर उन्हें बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने की सलाह देते रहते हैं। फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत ही खूबसूरत राबजे, बिलकुल मंदाकिनी की कॉपी।’ वहीं एक ने पूछा- ‘राबजे बॉलीवुड जेब्यू कब कर रही हैं?’
मंदाकिनी के बारे में
मंदाकिनी की बात करें तो उन्होंने 1985 में ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके निर्देशक बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर थे और राजीव कपूर उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसी के साथ मंदाकिनी रातों-रात मशहूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने ‘जाल’, ‘मजलूम’, ‘अपने अपने’ और ‘डांस डांस’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन कोई भी ‘राम तेरी गंगा मैली’ जैसी सफलता हासिल नहीं कर पाई। इसी बीच मंदाकिनी का नाम दाऊद इब्राहिम से जुड़ने लगा, जिसके बाद फिल्ममेकर्स उनके साथ काम करने से कतराने लगे। 1996 में मंदाकिनी ने इंडस्ट्री छोड़ दी और लाइमलाइट से दूर आम जिंदगी बिताने लगीं।
ये भी पढ़ेंः ‘नाम नहीं, काम से मिलेगी कुर्सी’, बेटी नव्या को पापा निखिल नंदा की दो टूक, बोल- नंदा सरनेम से पोजिशन नहीं मिल जाती
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
