
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए जहां 6 महीने तो वहीं ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब भी इन फिल्मों के चर्चे कम नहीं हुए हैं। ‘धुरंधर 2’ तो अभी भी सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों ने खूब तहलका मचाया है और इसी के साथ ये बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बन गई है। दोनों फिल्मों ने मिलकर 3 हजार करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों भी अहम भूमिका में हैं, जिनके अभिनय की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन, क्या आप उस एक्टर के बारे में जानते हैं, जिन्हें रणवीर, अक्षय या संजय दत्त से भी पहले कास्ट कर लिया गया था? खुद एक्टर ने अब इसका खुलासा किया है।
धुरंधर के लिए सबसे पहले फाइनल हुआ ये एक्टर
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 और दूसरा 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ। जिसमें रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, हाल ही में राकेश बेदी ने इस राज से पर्दा उठाया कि रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन या अर्जुन रामपाल से बहुत पहले ही उन्हें ‘धुरंधर’ में कास्ट कर लिया गया था और वो भी तब जब इस फिल्म की स्क्रिप्ट तक तैयार नहीं हुई थी।
स्क्रिप्ट तैयार होने से पहले ही कर लिए गए थे कास्ट
राकेश बेदी ने एएनआई से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें अपनी फिल्म धुरंधर के लिए तब कास्ट कर लिया था, जब इसकी स्क्रिप्ट भी तैयार नहीं हुई थी। उनके दिमाग में बस एक आइडिया था और उन्हें ये आइडिया ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ के दौरान आया था। इस बारे में बात करते हुए राकेश बेदी ने कहा, “मुझे लगता है और आदित्य धर ने भी ये बात कही है कि ‘धुरंधर’ में कास्ट होने वाला मैं पहला शख्स था। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट तैयार होने के 3-4 साल पहले ही कास्ट कर लिया था। उन्होंने मुझे उरी बनाते समय कास्ट कर लिया था। ये तब की बात है जब उनके पास स्क्रिप्ट भी नहीं थी। हालांकि, उनके पास एक आइडिया था, और उसी आइडिया के आधार पर आदित्य धर ने मुझे एक रोल के लिए चुना था।”
अब जमील जमाली के नाम से जानते हैं लोग- राकेश बेदी
राकेश बेदी आगे कहते हैं, “ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि आदित्य धर ने मेरे लिए ऐसा सोचा, अपनी फिल्म में कास्ट किया। उन्होंने मुझे इस भूमिका के लिए चुना, क्योंकि उन्होंने मेरा काम देखा है। मैंने अपने सभी रोल्स में किरदार को आगे बढ़ाने की कोशिश की है और इसलिए आज लोग मुझे या तो जमील जमाली के रोल के लिए जानते हैं या फिर श्रीमान श्रीमती के किरदार के नाम से जानते हैं।”
टॉप डायरेक्टर की बेटी और बेहतरीन एक्ट्रेस, 11 साल में टूटी शादी, अब बताया क्यों खत्म हुआ रिश्ता
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
