
साल 2000 के आसपास लोगों में भारतीय टीवी पर हॉरर और फैंटेसी शोज देखने का एक अलग ही क्रेज था, जो आज भी बकारकर है। आज हम छोटे पर्दे के उस शो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें डर, मिस्ट्री और एडवेंचर का जबरदस्त मेल दिखने को मिला था। इस शो की मजेदार कहानी जितनी शानदार थी, उसकी स्टार कास्ट भी उतनी ही बेहतरीन थी। हम बात कर रहे हैं, वो जुलाई 2003 में स्टार प्लस पर शुरू हुआ और मई 2004 तक चला था। इस मशहूर सीरीज का नाम था ‘विक्राल और गबराल’। उस वक्त बच्चों के बीच इसका एक किरदार सबसे ज्यादा पॉपुलर था, जिसका नाम गबरू था। गबरू का किरदार केके गोस्वामी ने निभाया था।
23 साल बाद अब कैसे दिखते हैं गबरू?
बचपन की यादें जिंदगी का सबसे प्यारा तोहफा होता है। खासकर उस वक्त देखी गई फिल्में और टीवी शोज आज भी चर्चा में है। अगर अपने ‘विकराल और गबराल’ जैसे सीरियल्स देखें हैं तो फिर गबरू का चेहरा तो याद ही होगा। उस वक्त VFX और साइंस फिक्शन जैसे शब्दों के बारे में बहुत कम लोगों को पता था तब ये शो एंटरटेनमेंट उसी तरह का मसाला देता था। इस शो में महानायक विकराल और छोटा गबरू बुरी ताकतों से लड़ते थे। 2003 में टेलीकास्ट हुए इस शो के गबरू 23 साल बाद अब कैसे दिखते हैं और क्या कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं? 3 सितंबर 1973 को बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्में केके गोस्वामी का पूरा नाम कृष्णकांत गोस्वामी है। इस वक्त वो 52 साल के हैं।
शक्तिमान से की करियर की शुरुआत
केके गोस्वामी की हाइट 1.15 मीटर (3 फुट 9 इंच) है। उनका कद भले ही छोटा है, लेकिन बहुत टैलेंटेड इंसान हैं। उन्हें बचपन में अपनी हाइट की वजह से खूब ट्रोल किया जाता था। केके गोस्वामी को बौना कहकर उनका मजाक उड़ाया जाता था, लेकिन उन्होंने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और केके गोस्वामी ने 1997 में ‘शक्तिमान’ सीरियल में डबल रोल निभाकर एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘जूनियर जी’, ‘शाका लाका बूम बूम’, ‘श्श्श्श… कोई है’, ‘शरारत’, ‘सीआईडी’ और ‘भाभी जी घर पर हैं’ सहित कई शोज में काम किया।
गबरू 23 बाद कहां हैं?
केके अभी भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वो सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडटे शेयर करते रहते हैं, जहां उन्हें हजारों लोग फॉलो करते हैं। फिलहाल उन्होंने भोजपुरी फिल्मों और सीरियल्स का रुख किया है। वह अब हिंदी सिनेमा और हिंदी सीरियल्स के लिए काम नहीं करते हैं। केके गोस्वामी ने पिंकू से शादी की थी। कपल के दो बच्चे भी हैं।
ये भी पढे़ं-
कभी विलेन बन फैलाई थी दहशत, फ्लॉप का लगा टैग तो एक्टिंग को कहा अलविदा, अब कहां हैं एक्टर?
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






