
बॉलीवुड स्टार्स जितने चर्चा में रहते हैं, उनके बच्चों पर भी दुनिया का उतना ही फोकस रहता है। हर किसी की इनकी लाइफस्टाइल और लुक्स पर नजर रहती है। फिल्मी दुनिया में ऐसे कई स्टारकिड हैं, जो पॉपुलैरिटी के मामले में अपने माता-पिता से पीछे नहीं हैं। लेकिन, कुछ ऐसे भी स्टारकिड हैं जो लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं और सिंपल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा भी इन्हीं स्टारकिड्स में से एक है। फोटो में नजर आ रहे इस स्टारकिड का लाइमलाइट तो छोड़िये, लग्जरी से भी कोई लेना-देना नहीं है। 2 सुपरस्टार्स के नाती और 2700 करोड़ की नेटवर्थ वाले सुपरस्टार का बेटा होने के बाद भी इस स्टारकिड ने शोबाजी से दूरी बना रखी है और सेकेंड हैंड कपड़े इस्तेमाल करने से भी इन्हें कोई परहेज नहीं है। फोटो में नजर आ रहा ये बच्चा कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया हैं, जो लाइमलाइट से कोसों दूर रहते हैं।
15 साल की उम्र से रह रहे दूर
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव तब सिर्फ 15 साल के थे, जब वह पढ़ाई के लिए विदेश शिफ्ट हो गए थे। फिलहाल वह 23 साल के हैं और ज्यादातर लाइमलाइट और मुंबई से दूर ही रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी उनकी झलक दिखाई दे ही जाती है। आरव बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से हैं जो सुपरस्टार परिवार से होने के बाद भी लाइमलाइट और तामझाम से दूर रहते हैं। लेकिन, इन दिनों आरव फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने आरव को लेकर एक खुलासा किया, जिसके चलते स्टारकिड सुर्खियों में आ गए हैं।
विद्या बालन से डरते थे आरव
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता फिलहाल फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने बेटे को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अक्षय ने बताया कि उनके बेटे आरव एक समय पर विद्या बालन से खूब डरते थे और ये सिलसिला करीब छह साल तक चलता रहा। आरव, विद्या से इतना डरते थे कि वह उनसे मिलना तक नहीं चाहते थे। इसकी वजह विद्या बालन का ‘भूल भुलैया’ (2007) में निभाया मंजुलिका का किरदार था।
विद्या बालन से 6 साल तक नहीं की बात
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने एक बड़ा खुलासा किया और कहा- ‘हाल ही में मैं एक दिन अपने बेटे आरव से बात कर रहा था। इसी दौरान उसने मुझे बताया कि ‘भूल भुलैया’ पहली बार देखने के बाद, उसे विद्या बालन से डर लगने लगा था। ये फिल्म देखने के बाद वह छह साल तक विद्या बालन से बात तक नहीं कर पाया। वो विद्या से बहुत डरता था। वह हमारे घर भी आईं, लेकिन उसने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। वह उनसे एक बार भी नहीं मिला। आरव, विद्या से आंखें मिलाने के लिए भीतैयार नहीं था। फिर मुझे उसे समझाना पडा कि ‘बेटा, ये विद्या बालन हैं और ये बहुत अच्ची इंसान हैं।’ लेकिन वो जिद करता- ‘नहीं पापा, मुझे उनसे नहीं मिलना।’ वो विद्या से बहुत डरा हुआ था।’
कब रिलीज हो रही है भूत बंगला?
भूत बंगला की बात करें तो ये हॉरर कॉमेडी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जबकि 16 अप्रैल को इसके पेड प्रीव्यू रखे गए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, तब्बू और दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आएंगे। बता दें, अक्षय कुमार ने 2007 में रिलीज हुई ‘भूल भुलैया’ में अभिनय किया था, जिसमें विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी आहूजा उनके साथ लीड रोल में नजर आए थे।
ये भी पढ़ेंः तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने गुपचुप रचा ली शादी? अफवाहों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






