
डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं और दोनों की फिल्म भूत बंगला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लेकिन प्रियदर्शन की फिल्म का एक हीरो ऐसा भी है जो खूबसूरती में अक्षय कुमार पर भी भारी पड़ा था। इस हैंडसम हंक और कंजी आंखों वाले हीरो को करियर के पीक पर एक गलती की वजह से फिल्मी दुनिया को छोड़कर गुमनामी की जिंदगी अपनानी पड़ी। ये हीरो कोई और नहीं बल्कि शाइनी अहूजा हैं। जिन्होंने भूल भुलैया में दमदार किरदार निभाया था और अक्षय कुमार पर भी भारी पड़े थे। इस फिल्म को भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था।
क्यों करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री
शाइनी अहूजा अपने समय के सुपरहैंडसम एक्टर्स में गिने जाते थे और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम भी किया है। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि शाइनी का फिल्मों में सफर एक विज्ञापन के जरिए हुआ था। शाइनी 2000 के दशक की शुरुआत में मुंबई में अपने करियर के लिए जमीन तलाश रहे थे। यहां शाइनी ने विज्ञापनों में काम करना शुरू किया और शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया। एक पेप्सी के विज्ञापन में देखने के बाद सुधीर मिश्रा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘हजारों ख्वाइशें ऐसी’ में कास्ट किया। इस फिल्म में शाइनी ने केके मैनन और चित्रांगदा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की। इस फिल्म में शाइनी ने एक्टिंग का ऐसा तड़का लगाया कि उन्हें एक दमदार हीरो बना गई।
दमदार किरदारों से बनाई खास पहचान
शाइनी अहूजा ने अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाई थी। उन्होंने गैंगस्टर, फना, वो लम्हे, लाइफ इन अ मेट्रो और भूल भुलैया जैसी कमाल की फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरा। इतना ही नहीं इनमें से कई फिल्मों के किरदार लोगों को आज भी याद हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म भूल भुलैया में खूबसूरती मामले में शाइनी भारी पड़े थे। हालांकि दमदार फिल्मों और अच्छी एक्टिंग के बाद भी उन्हें करियर के पीक पर ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहना पड़ा था।
1 गलती से बैठ गया करियर का भट्ठा
शाइनी अहूजा दमदार एक्टिंग के दम पर स्टार बन गए थे लेकिन उनसे एक गलती ऐसी हुई कि पूरे करियर का भट्ठा बैठ गया। शाइनी पर करीब 15 साल पहले उनकी हाउस हेल्प वाली महिला ने उत्पीड़ने के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ केस चला और उनका नाम काफी खराब हो गया। जिसके बाद शाइनी ने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया और हमेशा के लिए गायब हो गए। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दाना किया गया कि शाइनी ने फिलिपीन्स में कपड़ों का व्यापार करते हैं और यहीं पर अपने परिवार के साथ बस गए हैं। हालांकि इन दावों के बीच शाइनी ने कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






