
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स सुपरहिट रहे हैं। दोनों पार्ट्स ने 3000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की है। अब ये फिल्म भारत में धूम मचाने के बाद जापान के सिनेमाघरों में तूफान उठाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को अब जापान में रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म 10 जुलाई को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जियोस्टूड्यूज ने आज एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें इसकी जानकारी दी है।
मेकर्स ने रिलीज किया पोस्टर
फिल्म निर्माताओं ने भारतीय एक्शन थ्रिलर धुरंधर का जापानी प्रमोशनल पोस्टर भी जारी कर दिया है। गौरतलब है कि फिल्म जापान में ‘ऑपरेशन धुरंधर’ शीर्षक से रिलीज हो रही है। हालांकि, फिल्म का प्रचार रणवीर सिंह और संजय दत्त की शानदार उपस्थिति के साथ किया जा रहा है।
धुरंधर का विश्वव्यापी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
जापान भारतीय फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में उभर रहा है, ऐसे में इस रिलीज से फिल्म की वैश्विक कमाई में और भी इजाफा होने की उम्मीद है और इसके पहले से ही प्रभावशाली लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और भी इजाफा होगा। इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, धुरंधर ने भारत में अब तक 1,307.35 करोड़ रुपये और विदेशों में 299.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म का दूसरा भाग, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था और भारत में अब तक 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके अलावा, यह पुष्पा 2: द रूल को पीछे छोड़ते हुए दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म में रणवीर सिंह और संजय दत्त के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सौम्या टंडन मुख्य भूमिका में हैं।
3000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई
बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा कर दिया था। ये फिल्म पहले ही हफ्ते सुपरहिट घोषित हो गई थी। पहली फिल्म ने 1300 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। इसके धुरंधर 2 रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया है। धुरंधर 2 ने भी अब तक 1700 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। खास बात ये है कि धुरंधर फिल्म की सीरीज ने 3000 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने वाली चंद फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है।
ये भी पढ़ें- फिर बदली वरुण धवन की फिल्म रिलीज डेट, अब इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी मूवी, 2-2 हीरोइन संग किया है रोमांस
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म में दिखेंगे राजपाल यादव? हीरो के राइट हैंड का निभाएंगे किरदार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






