
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्मी आयोजनों में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज होने जा रहा है। 12 मई से 23 मई 2026 तक चलने वाले इस 79वें महोत्सव में एक बार फिर भारतीय सिनेमा की चमक देखने को मिलेगी। इस साल कान्स के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां अपनी अदाओं का जलवा बिखेरेंगी, जिसे लेकर प्रशंसकों और फिल्म जगत में भारी उत्साह है। कान्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बॉलीवुड की तीन ग्लैमरस एक्ट्रेसेज तैयार हैं। इसमें से एक कई बार कान्स के रेड कार्पेट पर जलव बिखेर चुकी ऐश्वर्या राय हैं।
रेड कार्पेट पर सजेगा बॉलीवुड सितारों का मेला
कान्स फिल्म फेस्टिवल हमेशा से ही सिनेमा और फैशन के अनूठे मिलन का गवाह रहा है। इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट और अदिति राव हैदरी जैसी भारतीय सुंदरियां इस वैश्विक मंच की शोभा बढ़ाएंगी। भारतीय सितारों ने समय-समय पर अपनी शानदार मौजूदगी से दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया है और इस बार भी उम्मीदें काफी ऊंची हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, जो दशकों से कान्स का एक अनिवार्य हिस्सा रही हैं, एक बार फिर इस गौरवशाली सफर का हिस्सा बनेंगी।
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्री आलिया भट्ट दूसरी बार ‘लॉरियल पेरिस’ की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर कान्स में वापसी कर रही हैं। अपनी इस यात्रा को लेकर आलिया बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दूसरी बार इस मंच पर लौटना उनके लिए अविश्वसनीय रूप से खास है। आलिया ने कहा, ‘पिछला साल मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव था और इस साल एक बड़े जश्न के साथ वापस आना वास्तव में रोमांचक लग रहा है। यहाँ एक खूबसूरत ऊर्जा है, जो भाईचारे और महिला आवाजों के सम्मान का प्रतीक है। एक ऐसे ब्रांड के साथ इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है जो महिला सशक्तिकरण और उनकी अहमियत का पुरजोर समर्थन करता है।
अदिति राव हैदरी
अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी इस साल कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अदिति का यहाँ होना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा की बढ़ती पैठ को दर्शाता है। इस अवसर पर अदिति ने कहा, ‘लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मेरा मानना है कि सच्ची सुंदरता खुद को बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार करने और आत्मविश्वास के साथ अपनी विशिष्टता को अपनाने में है। कान्स एक प्रतिष्ठित वैश्विक मंच है, और ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना जो महिलाओं की मजबूती का जश्न मनाता है, इसे और भी सार्थक बनाता है। हर महिला यह महसूस करने की हकदार है कि उसे देखा जा रहा है और उसकी कद्र की जा रही है।’
ऐश्वर्या राय बच्चन
इन नई चेहरों के साथ कान्स की सबसे पुरानी और सबसे चर्चित भारतीय हस्ती ऐश्वर्या राय बच्चन भी रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। ऐश्वर्या का नाम कान्स के साथ इस कदर जुड़ा हुआ है कि उनके बिना भारत का प्रतिनिधित्व अधूरा माना जाता है। आलिया और अदिति के साथ मिलकर ऐश्वर्या भारतीय सिनेमा की गरिमा को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






