digital products downloads

GOAT में ही विजय ने बता दिया था तमिलनाडु का भविष्य, कार की नंबर प्लेट से मिले थे संकेत, अब वायरल हुआ सीन

GOAT में ही विजय ने बता दिया था तमिलनाडु का भविष्य, कार की नंबर प्लेट से मिले थे संकेत, अब वायरल हुआ सीन

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों एक ऐसा नाम गूंज रहा है, जिसने दशकों पुराने समीकरणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय ने अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम के साथ चुनावी मैदान में उतरते ही वह करिश्मा कर दिखाया, जिसकी कल्पना शायद उनके कट्टर विरोधियों ने भी नहीं की थी। राज्य की 234 विधानसभा सीटों में से 108 पर जीत दर्ज कर TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विजय की इस ऐतिहासिक जीत ने DMK और AIADMK जैसे कद्दावर क्षेत्रीय दलों को पीछे छोड़ दिया है। अब गलियारों में चर्चा तेज है कि 118 के बहुमत के आंकड़े से मात्र 10 सीट दूर होने के बावजूद विजय जल्द ही तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।

फिल्मी पर्दे पर छिपी थी भविष्य की पटकथा

विजय की इस राजनीतिक सफलता के बीच उनके प्रशंसकों ने एक ऐसी दिलचस्प कड़ी खोजी है, जिसे अब एक सटीक भविष्यवाणी माना जा रहा है। हालांकि विजय ने आधिकारिक तौर पर अपनी पार्टी की घोषणा 2024 में की थी, लेकिन राजनीति की बिसात उन्होंने काफी पहले ही बिछा दी थी। उनके प्रशंसकों का कहना है कि विजय ने अपनी साल 2024 की फिल्म ‘GOAT’ के जरिए अपनी जीत को पहले ही मेनिफेस्ट कर लिया था। सोशल मीडिया पर इस फिल्म का एक सीन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय एक कार चलाते नजर आ रहे हैं। इस सीन में ध्यान देने वाली बात कार की नंबर प्लेट है, जिस पर TN 07 CM 2026 लिखा हुआ है। अब जब साल 2026 के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आए हैं तो प्रशंसक इसे फिल्म निर्माताओं की बारीक योजना और विजय की दूरदर्शिता का प्रमाण बता रहे हैं। समर्थकों का मानना है कि विजय ने उसी समय यह संकेत दे दिया था कि 2026 में वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर कदम बढ़ाएंगे।

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर पीक डिटेलिंग की चर्चा

चुनाव परिणामों के बाद जैसे ही यह वीडियो दोबारा इंटरनेट पर लौटा, नेटिजन्स ने इस पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा दी। इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्मों पर यूजर्स इसे पीक डिटेलिंग करार दे रहे हैं। कुछ प्रशंसकों ने इसे आदित्य धर की हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ के यथार्थवाद से जोड़ते हुए विजय की तारीफ की। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘भाई तो टाइम ट्रैवलर निकले, बस मैं इसे साबित नहीं कर सकता।’ वहीं कुछ लोगों ने इसे गॉड-लेवल प्रेडिक्शन बताते हुए यहां तक कह दिया कि अब विजय को आईपीएल विजेताओं की भविष्यवाणी भी शुरू कर देनी चाहिए।

चुनावी रणभूमि में ऐतिहासिक विजय

4 मई को घोषित हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया। विजय की पार्टी TVK ने अपनी पहली ही कोशिश में न केवल सत्ताधारी DMK बल्कि मुख्य विपक्षी AIADMK के गढ़ में भी सेंध लगा दी। पार्टी ने कई सुरक्षित मानी जाने वाली सीटों पर मौजूदा मंत्रियों को धूल चटा दी। हालांकि बहुमत के 118 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए विजय को अभी 10 और विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार TVK अब छोटे दलों से बातचीत कर सरकार बनाने की तैयारी में है।

पर्दे के पीछे का संघर्ष

राजनीति में इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बावजूद विजय के फिल्मी करियर का अंतिम अध्याय अभी भी सेंसर बोर्ड की फाइलों में अटका हुआ है। एच विनोद के निर्देशन में बनी उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ जनवरी में रिलीज होनी थी, लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा प्रमाण पत्र देने से इनकार करने के बाद फिल्म अधर में लटकी हुई है।

ये भी पढ़ें:  कौन है थलापति विजय की लेडी लक, जिससे जुड़ा किस्मत कनेक्शन, जन्मदिन पर ही जीते चुनाव, अब बनेंगे मुख्यमंत्री

‘महाभारत’ की गांधारी याद है? 22 की उम्र में निभाया 100 बेटों की मां का रोल, 38 साल बाद इस कदर बदलीं, पहचान नहीं पाएंगे

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp