digital products downloads

‘वाझा 2’ से ‘डकैत तक, साउथ का जादू और बॉलीवुड का तड़का, किंग का डेब्यू और राशी खन्ना का एक्शन, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा सब कुछ

‘वाझा 2’ से ‘डकैत तक, साउथ का जादू और बॉलीवुड का तड़का, किंग का डेब्यू और राशी खन्ना का एक्शन, इस वीकेंड OTT पर मिलेगा सब कुछ

भीषण गर्मी और वीकेंड का मेल हो तो घर पर आराम से बैठकर फिल्में देखना सबसे बेहतरीन विकल्प लगता है। इस समय सिनेमाघरों में ‘राजा शिवाजी’ और ‘दादी की शादी’ के अलावा कोई बहुत बड़ी फिल्म चर्चा में नहीं है, इसलिए घर के ठंडे माहौल में ओटीटी का आनंद लेना ज्यादा समझदारी भरा फैसला हो सकता है। इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम, सस्पेंस, रोमांस और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है। आइए जानते हैं कि इस वीकेंड आपकी वॉच-लिस्ट में क्या-क्या शामिल होना चाहिए।

लुक्खे

आज यानी शुक्रवार 8 मई 2026 से बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘लुक्खे’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह एक म्यूजिकल क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर है, जिसमें राशी खन्ना, पलक तिवारी और मशहूर रैपर किंग मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज के जरिए किंग अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं, वहीं राशी खन्ना एक दबंग पुलिस अधिकारी ‘गुरबानी’ के अवतार में नजर आ रही हैं। ड्रग्स, बदले और संगीत के इर्द-गिर्द बुनी गई इस सीरीज का निर्देशन हिमांक गौड़ ने किया है। एक्शन के शौकीनों के लिए यह एक मस्ट-वॉच सीरीज है।

डकैत

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ अब ओटीटी प्रेमियों के लिए उपलब्ध है। 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्मों के मुकाबले बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी रही थी, लेकिन इसके कंटेंट की काफी तारीफ हुई थी। अब आज 8 मई से यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। अगर आप थियेटर्स में इसे मिस कर गए थे तो अब घर बैठे इसे देख सकते हैं।

भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम

अगर आपको डार्क कॉमेडी पसंद है तो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ आपके लिए सही चुनाव है। 8 मई से स्ट्रीम हो रही इस फिल्म में सईजू कुरुप और सूरज वेंजारामूडु मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अपनी अनोखी कहानी और कॉमेडी के तड़के के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है।

लव मॉकटेल 3

कन्नड़ सिनेमा की चर्चित रोमांटिक ड्रामा ‘लव मॉकटेल 3’ आखिरकार ओटीटी पर आ गई है। प्यार, दिल टूटने और खुद की तलाश की इस भावनात्मक कहानी का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म आज 8 मई से जी5 (ZEE5) पर उपलब्ध है। अगर आप कुछ हल्का-फुल्का और इमोशनल देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी।

माई रॉयल नेमेसिस 

कोरियाई कंटेंट के दीवानों के लिए भी इस वीकेंड एक शानदार तोहफा है। रोमांटिक कोरियन ड्रामा ‘माई रॉयल नेमेसिस’ आज से नेटफ्लिक्स पर शुरू हो गया है। इसमें लिम जी-यॉन और हियो नाम-जुन मुख्य किरदारों में हैं। अपनी अनूठी कहानी के लिए यह सीरीज पहले से ही चर्चा में है।

वाझा 2

मलयालम फिल्म ‘वाझा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। 2 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने प्रतिष्ठित 200 करोड़ क्लब में जगह बनाई। यह 2024 की हिट फिल्म का सीक्वल है, जो चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा है। साविन एसए के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज 8 मई से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

लव इंश्योरेंस कंपनी

तमिल रोमांटिक कॉमेडी ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। 10 अप्रैल को थियेटर्स में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है। 6 मई से ही इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में हुआ धोखा? सुनील पाल ने खोला समय रैना के साथ रोस्टिंग विवाद का सच

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp