digital products downloads

1 नाम से बनी 3 फिल्में, पहली और दूसरी हिट, तीसरी रहीं सुपरहिट, अब नए भाग पर मेकर्स ने लगाया करोड़ों का दांव

1 नाम से बनी 3 फिल्में, पहली और दूसरी हिट, तीसरी रहीं सुपरहिट, अब नए भाग पर मेकर्स ने लगाया करोड़ों का दांव

बॉलीवुड की कई फ्रेंचाइजी फिल्में लोगों की पसंदीदा रही हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही भाग पिछली फिल्म के मुकाबले ज्यादा सफलता हासिल कर पाए। ‘धमाल’, ‘दृश्यम’, ‘गदर’, ‘धूम’, ‘गोलमाल’, ‘टाइगर’, ‘कृष’ से लेकर ‘हाउसफुल’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के अब तक कई भाग देखें होंगे, लेकिन इनमें से कुछ ही फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा पाईं। आज हम हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही धांसू फिल्म की बात कर रहे हैं, जो बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी में शामिल है। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि अगर किरदार और स्क्रिप्ट अच्छी हो तो दर्शकों को बिना किसी शोर-शराबे के भी सिनेमाघरों तक खींचा जा सकता है।

एक नाम पर बनी तीन धांसू फिल्में

हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘डॉन’ की, जब 1978 में ‘डॉन’ पहली बार रिलीज हुई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी और उस वक्त की हिट फिल्म बन जाएगी। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्टार कास्ट और कहानी है, जो लोगों को बहुत पसंद आई। अमिताभ बच्चन और जीनत अमान ने 1978 की कल्ट-क्लासिक एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘डॉन’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। बिग बी ने इस फिल्म में डबल रोल प्ले किया था। वहीं एक्ट्रेस ने ‘रोमा’ का किरदार निभाया था। सलीम-जावेद द्वारा लिखी गई यह फिल्म हिट साबित हुई और अपने यादगार गानों के लिए मशहूर हुई। साथ ही, इसने एक सफल फिल्म सीरीज की भी शुरुआत की।

शाहरुख खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी

अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की डॉन की रिलीज के 48 साल बाद शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘डॉन’ आई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म ने दुनिया भर में 106 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जबकि इसका बजट लगभग 40 करोड़ था। यह 2006 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। इस फिल्म की तारीफ इसके स्टाइलिश एक्शन, गाने और शाहरुख खान द्वारा निभाए गए नेगेटिव किरदार के लिए की गई। इसमें लीड में प्रियंका चोपड़ा जोनस थीं। इसके बाद 2011 में ‘डॉन 2’ आई, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिली। इस फिल्म ने दुनिया भर में 202 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

डॉन 3 का हुआ ऐलान

2023 में प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा की कि तीसरी किस्त में रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभाएंगे। फरहान अख्तर ने एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, ‘एक नए युग की शुरुआत हो रही है।’ हाल ही में मेकर्स ने यह भी बताया कि डॉन 3 की कहानी पर काम चल रहा है, लेकिन कास्ट और रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है।

ये भी पढे़ं-

कौन हैं ‘कृष्णावतारम’ की राधा? डांस में भी माहिर, कई बड़े साउथ स्टार्स संग कर चुकीं काम

टीवी एक्टर के लग्जरी हाउस से भी बड़ा है फराह खान के कुक दिलीप का घर, बोलीं- ‘ताजमहल बना रहा है’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp