digital products downloads

आर्थिक तंगी में यूट्यूबर ने बेच दीं 10 करोड़ की बाइकें, दिखाया खाली गैराज का नजारा

आर्थिक तंगी में यूट्यूबर ने बेच दीं 10 करोड़ की बाइकें, दिखाया खाली गैराज का नजारा

बिग बॉस 17 फेम  अनुराग डोभाल पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में हैं। मार्च में ही अनुराग का एक वीडियो सामने आया था, जिसे लेकर दावा किया गया कि यूट्यूबर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जान देने की कोशिश की है। यूट्यूब पर UK07 राइडर नाम से मशहूर अनुराग डोभाल ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और फिर अचानक मोड़ दी, जिससे कार डिवाइडर से टकरा गई और बुरी तरह क्षितिग्रस्त हो गई। इस हादसे में अनुराग भी घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनुराग अब ठीक हो चुके हैं और व्लॉगिंग भी शुरू कर दी है। इस बीच अनुराग एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं और वो भी अपने हालिया व्लॉग को लेकर, जिसमें उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने अपनी 10 करोड़ की बाइकें बेच दी हैं।

अनुराग ने बेच दीं अपनी बाइकें

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज के बाद अनुराग अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हैं। हाल ही में उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने देहरादून स्थित घर में नजर आ रहे हैं। यूट्यूबर ने फैंस को अपने गैराज की झलक भी दिखाई और अपनी महंगी बाइक्स को बेचने के बारे में भी बताया। अनुराग बताते हैं कि उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी के चलते अपनी मंहगी बाइकें बेच दीं, जिनकी कीमत 10 करोड़ के लगभग थी। उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने ये बाइकें बेची थीं।

मुश्किल दौर में बेच दीं बाइकें

अनुराग ने अपनी बाइकें बेचने का कारण बताते हुए कहा- ‘हमने जो साम्राज्य खड़ा किया था, वो अब खाली हो चुका है। पिछले साल ज्यादातर बाइकें हमें बेचनी पड़ीं और अब सिर्फ दो बाइकें बची हैं। मुझे अपनी बाइकें बेचनी पड़ीं, क्योंकि मैं आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा था। मुझे पैसों की जरूरत थी तो मैंने बाइकें बेच दीं। मैं ही जानता हूं कि इस मुश्किल समय में मैंने कैसे गुजारा किया। हर तरफ अस्थिरता थी। हम रहने के लिए नई जगह तलाश कर रहे हैं और पिछले साल हमने अपना सामान दोबारा लॉन्च करने की प्लानिंग की थी। लेकिन, फिर हम ये नहीं कर पाए और आखिरकार गैराज खाली करना पड़ा। हम अब वो सारी चीजें फिर से बनाने की कोशिश करेंगे।’

परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप

मार्च में अनुराग ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते दिखे थे। अनुराग ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए और अपने परिवार पर मेंटल टॉर्चर के आरोप लगाए थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी उनके परिवार की होगी। इसके एक-दो दिन बाद अनुराग का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह सड़क पर तेज रफ्तार कार दौड़ाते नजर आए और फिर कार डिवाइडर से जा टकराई।

ये भी पढ़ेंः ईरान का इकलौता हिंदू विष्णु मंदिर, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया 134 साल पुराने देवालय का वीडियो, नक्काशी देख चौंके लोग

‘बालिका वधू’ की गहना बन गई बिजनेसवुमन, 10 रुपये की फिटकरी से कमा रही करोड़ों, ऑर्गेनिक की तलाश में शुरू हुआ नया सफर

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp