digital products downloads

स्टारडम की हाइट पर ऐश्वर्या राय, फैंस लुटाते रहे प्यार, गर्व से निहारती रहीं आराध्या

स्टारडम की हाइट पर ऐश्वर्या राय, फैंस लुटाते रहे प्यार, गर्व से निहारती रहीं आराध्या

कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मां-बेटी की खूबसूरत बॉन्डिंग को देखकर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रेड कार्पेट पर चलते समय जब एक फैन ने ऐश्वर्या से ऑटोग्राफ और सेल्फी की रिक्वेस्ट की तो अभिनेत्री ने बिना किसी झिझक के रुककर मुस्कुराते हुए अपने फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान जब ऐश्वर्या ऑटोग्राफ दे रही थीं, तब पास में खड़ी आराध्या अपनी मां को बेहद गर्व और प्यार भरी नजरों से निहार रही थीं। फैंस को अपनी मां के प्रति आराध्या का यह आदर और खुशी का भाव बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग आराध्या की सादगी और ऐश्वर्या के 30 साल के स्टारडम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मां को निहारती रहीं आराध्या

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या का हाथ थामे आते आती हैं, तभी एक फैन उनके ऑटोग्राफ के लिए कहती है। इस दौरान वो अपनी टीम के साथ उस शख्स के पास जाती हैं और उसे ऑटोग्राफ देती हैं। वो कई तस्वीरें भी क्लिक कराती हैं। इस दौराना आराध्या उनका इंतजार करती हैं। इसके बाद वो एक और शख्स के पास जाती हैं, तब भी आराध्या उनके बगल में खड़ी उन्हें ऑटोग्राफ देते हुए देखती हैं। वो अपनी मां के स्टारडम को महसूस करती हैं। वीडियो में एक बार फिर मां-बेटी की केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है।

यहां देखें वीडियो

रेड कार्पेट पर मां-बेटी का शानदार लुक और स्टाइल

कान्स के इस खास मौके पर दोनों का लुक भी चर्चा का विषय बना रहा। ऐश्वर्या राय ने सोफी कॉउचर के डिजाइन में से एक एक खूबसूरत पेस्टल पिंक गाउन पहना था, जिसमें वे हमेशा की तरह बेहद आकर्षक लग रही थीं। वहीं दूसरी ओर आराध्या बच्चन ने रूबी-रेड रंग का एक बेहद खूबसूरत गाउन पहना था, जिसके साथ एक मैचिंग केप भी जुड़ा हुआ था। दोनों ने अपने बालों को खुला रखा था, जो उनके आउटफिट्स को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था। हालांकि आराध्या पहले भी कई बार अपनी मां के साथ कान्स जा चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार था जब उन्होंने आधिकारिक तौर पर ऐश्वर्या के साथ रेड कार्पेट पर वॉक किया। फैंस का कहना है कि आराध्या न केवल बेहद खूबसूरत दिख रही थीं, बल्कि अपनी मां की तरह ही शालीन भी लग रही थीं।

निजी जिंदगी की झलक

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का विवाह साल 2007 में हुआ था और 2011 में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या का दुनिया में स्वागत किया। आराध्या फिलहाल मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं और ऐश्वर्या-अभिषेक को अक्सर अपनी बेटी के स्कूल फंक्शन्स में उसका हौसला बढ़ाते हुए देखा जाता है। इसी कान्स यात्रा के दौरान ऐश्वर्या ने ब्रूट इंडिया से बातचीत में युवा और उभरते हुए कलाकारों को एक बेहद महत्वपूर्ण सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां सब कुछ बहुत बनावटी होता जा रहा है, वहां युवाओं को अपनी कला और पसंद के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आपको खुद का सबसे अच्छा दोस्त बनना होगा और जीवन के वास्तविक अनुभवों को अपनी कला में ढालना होगा, क्योंकि असली जादू खुद के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहने में ही है।

ये भी पढ़ें: ‘शक्तिमान’ की सफेद बिल्ली शालिया याद है, जिसने मेजर रंजीत को उतारा मौत के घाट, एक नजर में पहचान नहीं पाएंगे, रियल में है ब्यूटी क्वीन

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp