digital products downloads

फिर दूल्हा-दुल्हन बने रेणुका शहाणे-आशुतोष राणा, एनिवर्सरी पर एक-दूजे को पहनाई वरमाला

फिर दूल्हा-दुल्हन बने रेणुका शहाणे-आशुतोष राणा, एनिवर्सरी पर एक-दूजे को पहनाई वरमाला

एक्टर आशुतोष राणा और अभिनेत्री रेणुका शहाणे फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों की सादगी फैंस के बीच अक्सर चर्चा में रहती है। हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई। 25 मई 2001 को दोनों की शादी हुई थी। दोनों ने आशुतोष राणा के होमटाउन मध्य प्रदेश के दमोह में निजी और पारंपरिक समारोह में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी बहुत ही सादगी से हुई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब दोनों की शादी को 25 साल पूरे हो चुके हैं, जिसे दोनों ने बहुत ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर दोनों के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं। 

शादी को 25 साल हुए पूरे

25 मई को आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी को 25 साल पूरे हो गए। इस मौके पर आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने अपनी शादी के दिन को फिर जीया। अपनी एनिवर्सरी पर दोनों ने दोबारा एक-दूजे संग शादी रचाई और वरमाला पहनाकर अपने खास दिन को और खास बनाया। यह पल उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों और परिवार के लिए भी बेहद खास रहा, जो दोनों की खुशी में शामिल हुए।

खास मौके पर दोनों बेटे रहे मौजूद

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी की 25वीं सालगिरह के जश्न में उनके दोनों बेटे भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने माता-पिता को ये रस्में निभाते देखा। समारोह में आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने फिर से सात फेरे लिए और साथ निभाने की कसमें दोहराईं और फिर केक काटकर जश्न मनाया। इसी से साथ उन्होंने पूजा-अर्चना भी की। आशुतोष राणा ने इस सेलिब्रेशन की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है, जिसके साथ अपनी जीवन संगिनी यानी रेणुका शहाणे के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की लव स्टोरी

आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की लव स्टोरी की बात करें तो ये बेहद फिल्मी और दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। आशुतोष राणा को पहली ही नजर में रेणुका से प्यार हो गया था, जो पहले से तलाकशुदा थीं। अभिनेता ने उन्हें एक कविता लिखकर प्रपोज किया था। ढाई साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और फिर 2001 में शादी के बंधन में बंध गए और अब उनके दो बेटे शौर्यमान राणा और सत्येंद्र राणा हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः सलमान खान संग किया था फिल्मों में डेब्यू, लेकिन टीवी की दुनिया के सुपरस्टार बने एक्टर, आज जन्मदिन पर जानते हैं कहानी

अक्षय कुमार संग काम करने पर क्या बोलीं भोजपुरी हीरोइन? गाने ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp