
नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो “आप की अदालत” में इस बार के मेहमान बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल थे। उन्होंने सवालों के खुलकर जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि सलमान खान क्यों सबसे प्यारे इंसान हैं।
सलमान हमेशा दूसरों को कुछ न कुछ देना चाहते हैं: बॉबी
बॉबी देओल ने बताया, “सलमान बहुत प्यारे इंसान हैं। उनका इतना बड़ा दिल है कि वो हमेशा लोगों को कुछ देना चाहते हैं और लोगों को खुश रखना चाहते हैं। इसलिए पापा (धर्मेंद्र) बोलते थे कि ये मेरे जैसा है। जब मुझे रेस-3 के लिए फोन आया, वो CCL (सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग) का समय था और मैंने दाढ़ी उगाई हुई थी। मैं एक प्रोजेक्ट ट्राई कर रहा था। उस समय सलमान मुझसे मिले और कहा कि ये दाढ़ी क्यों उगाकर रखी है तुमने। सेव करो, तुम खूबसूरत हो।”
बॉबी देओल ने बताया, “मैंने सलमान को बताया कि मैं एक फिल्म बनाने की कोशिश कर रहा हूं। इसलिए मैंनै दाढ़ी उगाई है। तब उन्होंने (सलमान) बताया कि देखो जब मेरा करियर ठीक से नहीं चल रहा था, तब मैं संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया और फिर तुम्हारे भाई (सनी देओल) की पीठ पर चढ़ गया। तो मैंने कहा कि मुझे तुम्हारी पीठ पर चढ़ने दो।”
बॉबी देओल ने बताया, “उन्हें ये बात याद रही। कुछ सालों बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि बॉबी शर्ट उताएगा? मैंने कहा कि कुछ भी करूंगा। वैसे मुझे रेस-3 मिली और उससे मुझे बहुत बेनिफिट हुआ। सलमान सुपरस्टार हैं और सब उनको बहुत प्यार करते हैं। सब उनकी फिल्में देखते हैं और मुझे मौका मिल रहा है उनकी फिल्म में आने का, तो जो लोग बॉबी देओल को नहीं जानते हैं, वह उनको पहचानने लगेंगे। इसने मेरी काफी मदद की।”
बॉबी देओल ने आप की अदालत में जनता के भी तमाम सवालों के खुलकर जवाब दिए। पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
