
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है, जिसके बाद शांति निकेतन की शांति भंग हो जाएगी। कहानी में आगे हैरान करने वाला मोड़ दिखाया जाएगा। तुलसी पूरे परिवार के समाने अपने पोते रेयांश से माफी मांगेगी और उसे रोकने की कोशिश करेगी। तुलसी को रेयांश पर पूरा भरोसा है, लेकिन उसकी रहस्यमयी हंसी कुछ ही कहानी बयां करती है। क्या रेयांश सचमुच एक परिवार की तलाश में है? या वह शांति निकेतन को एक युद्ध का मैदान बनाने की तैयारी कर रहा है? गिरती टीआरपी के चलते मेकर्स ने अब कहानी में एक बड़ा बदलाव किया है, जो दर्शकों के होश उड़ा देगा। अंश की मौत की वजह से मिहिर के परिवार की सारी खुशियां एक झटक में खत्म हो जाएगी।
तुलसी का फैसला विरानी परिवार के लिए बना मुसीबत
स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ एक चौंकाने वाले नए मोड़ के लिए तैयार है, क्योंकि रेयांश के गलत इरादों का जल्द ही पर्दा फाश होने वाला है। यह सब ठीक उसी समय होगा, जब तुलसी को लगता है कि वह अपने पोते को शांति निकेतन में जगह देकर सही कर रही है। ऐसे में तुलसी का एक फैसला पूरे विरानी परिवार को खतरे में डाल सकता है।
रेयांश से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी तुलसी
प्रोमो की शुरुआत रेयांश के यह ऐलान करने से होती है कि वह घर छोड़कर जा रहा है। उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है, खासकर तुलसी। मिहिर और तुलसी को पता चल गया है कि रेयांश, अंश का बेटा है। तुलसी अपने पोते को देख इमोशनल हो जाती है और उसे अपने साथ रखने के लिए हाथ जोड़कर विनती करती है। वह अपने परिवार के एक और सदस्य को खोने का ख्याल भी बर्दाश्त नहीं कर पाती। ऐसे में उसे मजबूर में अपने पोते से माफी मांगनी पड़ती है।
रेयांश पिता की मौत का तुलसी से लेगा बदला
तुलसी, रेयांश को रोकती है और उसे याद दिलाती है कि वह अंश का अपना खून है। वह भावुक होकर उससे कहती है कि इतने सालों बाद आखिरकार उसे अपना पोता मिल ही गया। तुलसी कहती है कि वह अतीत के दर्द को मिटा नहीं सकती, लेकिन वह वादा करती है कि वह फिर कभी उसकी सच्चाई या उसके इरादों पर सवाल नहीं उठाएगी। उसके शब्दों में वह पछतावा झलकता है, जो उसे अंश के साथ हुई हर घटना को याद दिलाता है। हालांकि, रेयांश का दिल नहीं पिघलता और वह अपने पिता अंश की मौत का बदला लेने का फैसला करता है।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
