इस वीकेंड OTT पर छाएंगी 3 वेब सीरीज, हर एक में मिलेगा अलग तड़का

इस वीकेंड OTT पर छाएंगी 3 वेब सीरीज, हर एक में मिलेगा अलग तड़का

ओटीटी की दुनिया हर वीकेंड गुलजार हो जाती है। इस हफ्ते भी ओटीटी पर किसी भी तरह के विषय की कमी नहीं है। इस हफ्ते तीन वेब सीरीज की सबसे ज्यादा बहार रहने वाली है, जो आज यानी 5 जून को रिलीज कर दी गई हैं। इन तीनों सीरीज में अलग-अलग जोनर का तड़का मिलेगा। इनमें से एक टीवीएफ की ‘गुल्लक’ का पांचवा सीजन है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। पहले 4 सीजन की सफलता को देखते हुए मेकर्स अगला सीजन लेकर आए हैं और ये क्रिटिक्स को काफी पसंद आया है। इसके अलावा लिस्ट में टीवीएफ की ही दूसरी सीरीज भी शामिल हैं, जिसका नाम ‘द पिरामिड स्क्रीम’, इसमें कॉमेडी ड्रामे के साण फाइनेंशियल स्कैम का मेल देखने को मिलेगा। इसके अलावा इस हफ्ते करिश्मा कपूर की कमबैक सीरीज भी रिलीज हो रही है, जिसका नाम ब्राउन है। आपको इन तीनों ही सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं।

गुल्लक सीजन 5 

सोनी लिव की चहेती वेब सीरीज ‘गुल्लक’ आज से स्ट्रीम हो रही है। इस बार नए चेहरे देखने को मिलेंगे। अन्नु भैया का किरदार निभाने वाले एक्टर वैभ राज गुप्ता भी अब शो का हिस्सा नहीं रहे हैं। उनकी जगह अनंत वी जोशी ने ले ली है, जो इस किरदार के साथ न्याय करने में कामयाब हुए हैं। सीरीज के पहले चार सीजन को IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है। सभी सीजन की रेटिंग मिलाकर देखें तो ये 9.1 है। अब इसके नए सीजन पर लोगों की नजर है। इस बार मिश्रा परिवार की छोटी-छोटी समस्याओं को पुराने वाले मिजाज में ही दिखाया गया है, लेकिन अब बदलते दौर की भी आहट है। घर में रिनोवेशन से लकर वाई फाई राउटर भी लग गया है। कहानी में एक प्रेम कहानी भी डेवलप होने लगी है।

रिलीज डेट- 5 जून

प्लेटफॉर्म- सोनी लिव
जॉनर- फैमिली ड्रामा

ये भी पढ़ें: Gullak Season 5 Review: चेहरे बदलने से नहीं बदलते घर के रिश्ते, नए ‘अन्नू भैया’ के साथ कम नहीं हुई मिश्रा परिवार की मिठास

द पिरामिड स्कीम 

रणवीर शौरी, शेखर सुमन और परमवीर चीमा स्टारर सीरीज में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। फिल्म आसानी से पैसा कमाने के तरीके पर बात करती है। रणवीर शौरी, शेखर सुमन और परवीर चीमा का किरदार शानदार है। कहानी में नेटवर्क मार्केटिंग के बिजनेस पर जोर दिया गया है और देखाने की कोशिश हुई है कि इसके जरिए पैसा कमाने की होड़ में किस तरह से फर्जीवाड़ा किया जाता है। थोड़ी धीमी रफ्तार से चलने वाली ये सीरीज इस हफ्ते की मस्ट वॉच वाली लिस्ट में शामिल की जा सकती है।

रिलीज डेट- 5 जून
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो 
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा फाइनेंशियल स्कैम

ये भी पढ़ें:  The Pyramid Scheme Review: पैसे की भूख और टूटी उम्मीदें, रणवीर शौरी का बदला अंदाज जीतेगा दिल, लेकिन फिर भी रह गई एक कमी

ब्राउन 

करिश्मा कपूर लंबे वक्त के बाद लीड रोल में वापसी की हैं। एक्ट्रेस ‘ब्राउन’ वेब सीरीज में नजर आ रही है। सीरीज रिलीज हो चुकी है और अब आप इसे जी 5 पर देख सकते हैं। सीरीज जमकर सस्पेंस, थ्रिलर और कोलकाता की गलियों में सेट की गई कहानी है। करिश्मा एक लेडी पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं, उनके किरदार की काफी तारीफें हो रही हैं। अगर आप करिश्मा कपूर के फैन हैं तो इसे एक बार जरूर देखें। 

रिलीज डेट- 5 जून
प्लेटफॉर्म- ZEE5
जॉनर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर

ये भी पढ़ें: Brown Review: करिश्मा का हुनर जबरदस्त, लेकिन प्रेडिक्टेबल क्लाइमेक्स और धीमी रफ्तार ने किया पस्त

ये भी पढ़ें: ‘बंदर’ से पहले देखें अक्षय खन्ना की सस्पेंस से लोडेड ‘आर्टिकल 375’, 8.1 IMDb रेटिंग, भूचाल की तरह आता है क्लाइमैक्स

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp