‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’, फर्जी यौन उत्पीड़न विवाद के बीच बोलीं शिल्पा शिंदे

‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’, फर्जी यौन उत्पीड़न विवाद के बीच बोलीं शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक ऐसा झूठ कबूल किया, जिसे लेकर अब चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है। एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर के खिलाफ झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में ये बात कबूल की। अपने इसी कबूलनामे के साथ उन्होंने बहुत बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई कलाकार अब एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पूजा बेदी से लेकर हिना खान तक ने शिल्पा शिंदे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और ऑल इंडिया सीने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले की निष्पक्ष और एक्ट्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे विवाद के बीच शिल्पा भी लगातार सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट कर रही हैं और अब अपने नए पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।

जो उखाड़ना है उखाड़ लो- शिल्पा शिंदे

आलोचनाओं और कानूनी कार्रवाई की मांग के बीच भी शिल्पा शिंदे के तेवर फीके नहीं पड़े हैं और उनका एटीट्यूड ज्यों का त्यों बना हुआ है। शिल्पा शिंदे ने चारों तरफ हो रही आलोचना के बीच अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो।’ उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है- ‘औरत बनो, हमेशा ये कहने के लिए तैयार रहो- जो उखाड़ना है उखाड़ लो।’ वहीं कैप्शन में लिखा- ‘जलने वालों जलते रहो अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो जला जला के खतम कर दो।’

शेयर किया नया वीडियो

शिल्पा शिंदे ने एक और वीडियो साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘अपना काम करते रहो पीआर। लेकिन, केस के बारे में झूठी अफवाहें फैलाना बंद करो। यौन उत्पीड़न किसी भी अवांछित यौन व्यवहार को कहते हैं जिससे व्यक्ति असहज, भयभीत, अपमानित या आहत महसूस करता है। अवांछित शारीरिक संपर्क, यौन टिप्पणियां या चुटकुले, अनुचित संदेश या चित्र, बार-बार अवांछित यौन संबंध बनाने की कोशिश, यौन संकेत देने वाले इशारे… इसलिए अपनी मनगढ़ंत थ्योरी फैलाना बंद करें। जागो ग्राहक जागो।’

वीडियो देख चिढ़े नेटिजंस

शिल्पा शिंदे का ये वीडियो और कैप्शन देखने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर और बिफर पड़े हैं। जहां कुछ ने पूछा कि आखिर उन्होंने ये खुली चुनौती किसे दी है तो वहीं कई ने उन्हें इस तरह के झूठे आरोपों को लेकर आड़े हाथ लिया। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘किसी की जिंदगी बर्बाद करके ये कहना कितना आसान है। जिम्मेदारी और जवाबदेही का मतलब समझो। तुम्हें किसी बात पर गर्व नहीं है, भले ही हालातों ने तुम्हें वो करने पर मजबूर किया हो। और हां, कमेंट्स को सीमित करना, बड़ी हिम्मत की बात है, हाहा। लोगों को अपनी बात कहने दो ना?’

ये भी पढ़ेंः एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में ‘राम-कुंभकरण’ के बीच होगा महायुद्ध, 30 मिनट लंबा होगा वॉर सीन, लेखक ने दी जानकारी

यूट्यूब की 9 एपिसोड वाली हिट सीरीज, जिसका खूब पिटा ‘ढिंढोरा’, एक ही एक्टर ने निभाए 9 रोल, अब आ रहा सीजन 2

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp