जब नाना पाटेकर का सख्त रवैया देखकर बिफर पड़ीं मधू, शूटिंग के बीच ही जड़ दिया थप्पड़

जब नाना पाटेकर का सख्त रवैया देखकर बिफर पड़ीं मधू, शूटिंग के बीच ही जड़ दिया थप्पड़

नाना पाटेकर अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपने सख्त रवैये के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपने काम में न तो किसी तरह की कोताही करते हैं और न ही ये बात बर्दाश्त करते हैं कि कोई और ऐसा करे। फिल्म्स के सेट पर उनके गुस्से और सख्त रवैये के चर्चे कई बार सुनने को मिल चुके हैं। अब एक्ट्रेस मधू शाह ने भी नाना पाटेकर से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा साझा किया है। मधू शाह ने 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘यशवंत’ में नाना पाटेकर के साथ काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने नाना पाटेकर की पत्नी की भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने इस फिल्म के एक इंटेंस सीन के बारे में बात की और बताया कि कैसे उन्होंने शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर को सच में थप्पड़ मार दिया था।

मधू शाह ने नाना पाटेकर को मार दिया था थप्पड़

नाना पाटेकर ने हमेशा से ही अपने सख्त रवैये को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। अब 1997 की ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जो फिल्म ‘यशवंत’ की शूटिंग से जुड़ा है। फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने अपनी को-एक्टर मधू शाह को थप्पड़ मार दिया था और पलटकर अभिनेत्री ने भी उन्हें थप्पड़ मार दिया। मधू शाह ने बताया कि ये एक महत्वपूर्ण सीन था, जिसकी शूटिंग के दौरान वह नाना पाटेकर के सख्त रवैये से परेशान हो गई थीं। 

मधू को ग्लिसरीन के इस्तेमाल से रोका

अनिल मट्टू द्वारा निर्देशित ‘यशवंत’ में मधू और नाना ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी। अब हाल ही में मधू शाह ने ‘हिंदी रश’ के साथ बातचीत में फिल्म से जुड़ी पूरी घटना के बारे में बात की उस सीन के बारे में बताया, जिसमें उन्हें रोना था। सीन के लिए जब उन्होंने ग्लिसरीन लगाने की कोशिश की तो नाना ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि कलाकार को अपने किरदार को और उसकी भावनाओं को महसूस करना चाहिए, ताकि आंसू भी स्वाभाविक रूप से ही आने चाहिए, न कि ग्लिसरीन के इस्तेमाल से। मगर वह उस सीन में पूरी तरह भावुक नहीं हो पा रही थीं, ऐसे में नाना उन्हें बार-बार किरदार में डूबकर अभिनय करने की सलाह दे रहे थे। मगर जब बात नहीं बन सकी तो उन्होंने एक ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी।

असली थप्पड़ पड़ते ही आ गए आंसू

मधू बताती हैं कि जब उनके आंसू नहीं आ रहे थे तो नाना पाटेकर ने अचानक ही उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिसस हर कोई हैरान रह गया। ये इतना अचानक था कि वह खुद भी हैरान रह गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए, इसके बाद डायरेक्टर को वो भाव मिल गए, जो उन्हें मधू से चाहिए थे। मगर नाना पाटेकर का ये तरीका मधू को जरा भी पसंद नहीं आया और अचानक पड़े थप्पड़ के चलते गुस्से से भर गईं और पलटकर नाना पाटेकर को थप्पड़ मार दिया।

ये भी पढ़ेंः ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला पूनम ढिल्लों का साथ, इमोशनल हुए पिता, एक्ट्रेस को कहा- ‘शुक्रिया’

अजय देवगन के बेटे युग बनेंगे हीरो? शुरू कर दी कड़ी मेहनत, 15 की उम्र में बनाए डोले-शोले, देखकर काजोल भी हुईं हैरान

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp