
अजय देवगन और काजोल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से हैं। दोनों को तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिल्मी दुनिया में दोनों की ही अपनी-अपनी कमांड है। दोनों ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिसके चलते फैंस इनके बच्चों नीसा और युग के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस देखना चाहते हैं कि आखिर उनके फेवरेट स्टार्स के बच्चे बड़े पर्दे पर क्या कमाल करते हैं। अब तक काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर ही सवाल उठ रहे थे, लेकिन अब अचानक से कपल के 15 साल के बेट युग के डेब्यू की चर्चा भी शुरू हो गई है। और ऐसा एक वीडियो के चलते हो रहा है।
युग का ट्रांसफॉर्मेशन
सोशल मीडिया पर इन दिनों अजय देवगन और काजोल के 15 साल के बेटे युग का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो छाया है, जिसमें वह जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर युग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई ने 15 की उम्र में उनका डेडिकेशन देखकर हैरानी जाहिर की तो कई ने इस बात की उम्मीद जताई कि जल्दी ही उन्हें युग को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिल सकता है। हालांकि, अब तक उनके बॉलीवुड डेब्यू की कोई सुगबुगाहट नहीं है, लेकिन जिस तरह उन्होंने अभी से अपनी फिटनेस पर फोकस रखना शुरू कर दिया है, उसने लोगों को इस विषय पर सोचना शुरू कर दिया है।
युग का ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो वायरल हो रहा है
अजय-काजोल के बेटे युग का ये ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो सेलिब्रिटी फिटनेस कोच रॉबिन बहल ने शेयर किया है, जिसमें युग जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘रूम में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला शख्स, युग देवगन। उनकी लगन देखकर मुझे इस सफर को और आगे बढ़ाने और उन्हें उनकी सर्वश्रेष्ठ स्थिति तक पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है। ये तो बस शुरुआत है।’ क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे 15 साल के युग जिम में पसीना बहा रहे हैं और डोले-शोले बना रहे हैं। युग के ट्रांसफॉर्मेशन की झलक देखने के बाद फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और कई इस पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन
रॉबिन बहल द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर अलीजेह अग्निहोत्री सहित कई अन्य सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। वीडियो पर युग की मां और अभिनेत्री काजोल और मौसी तनीषा मुखर्जी ने भी प्रतिक्रिया दी है। काजोल ने जहां फायर इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी तो वहीं तनीषा मुखर्जी ने ही-मैन कहते हुए अपने भांजे का हौसला बढ़ाया। कई अन्य सेलेब्स ने भी युग के ट्रांसफॉर्मेशन वीडियोज पर रिएक्शन दिया है।
ये भी पढ़ेंः ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला पूनम ढिल्लों का साथ, इमोशनल हुए पिता, एक्ट्रेस को कहा- ‘शुक्रिया’
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
