‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला पूनम ढिल्लों का साथ, इमोशनल हुए पिता

‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला पूनम ढिल्लों का साथ, इमोशनल हुए पिता

‘डॉन 3’ न करने के अपने फैसले के बाद से रणवीर सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 25 मई को FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ एक निर्देश जारी किया, जिसने हर तरफ हलचल पैदा कर दी। हालांकि, अब इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है और मामला बढ़ने के बजाय शांत होता दिख रहा है। कई दिनों तक चले विवाद के बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किया अपना नॉन को-ऑपरेशनल आदेश वापस ले लिया है। FWICE के निर्देश के बाद CINTAA ने इस पूरे मामले में रणवीर सिंह को लेकर अपना समर्थन जाहिर किया था। FWICE के रणवीर के खिलाफ जारी किए नॉन को-ऑपरेशनल नोटिस को वापस लेने से उन लोगों को राहत मिली है जिन्होंने शुरू से ही इस निर्देश का विरोध किया था। इनमें CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों भी शामिल हैं, जिन्होंने इस पूरे मामले में रणवीर सिंह का सपोर्ट किया था।

पूनम ढिल्लों ने जाहिर की खुशी

वैरायटी से बात करते हुए पूनम ढिल्लों ने FWICE द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए नॉन को-ऑपरेशनल नोटिस को वापस लेने पर रिएक्ट करते हुए कहा, “एक एक्टर और CINTAA की अध्यक्ष होने के नाते, मुझे इस बात की खुशी है कि उन्होंने अपना निर्देश वापस ले लिया। रणवीर बिल्कुल भी इसके हकदार नहीं थे। हम शुरू से ही इसका विरोध कर रहे थे, क्योंकि FWICE के पास उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं था। एक अभिनेता के तौर पर रणवीर को अपना काम चुनने का पूरा अधिकार है और ये उनके और निर्माता के बीच का मामला है कि वो इससे कैसे डील करते हैं। वह अपने काम के प्रति जिम्मेदार और समर्पित हैं और ये सभी ने देखा है।”

नहीं चाहते किसी भी एक्टर को समस्याओं से गुजरना पड़े- पूनम ढिल्लों

पूनम ढिल्लों आगे कहती हैं, ‘जहां तक ​​मैं जानती हूं, एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ रणवीर के बहुत अच्छे संबंध हैं। वह पहले उनके साथ ‘गली बॉय’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। फरहान अख्तर भी एक एक्टर हैं और इसलिए उनके साथ भी हमारा समर्थन है। हम नहीं चाहते कि किसी भी एक्टर को किसी समस्या से गुजरना पड़े। हर समस्या का समाधान होता है। हम रणवीर का समर्थन करते हैं, क्योंकि वे CINTAA के सदस्य हैं।’

रणवीर सिंह के पिता ने पूनम ढिल्लों को धन्यवाद दिया

पूनम ढिल्लों ने आगे बताया कि कैसे मामले के सुलझ जाने के बाद रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने उनसे बातचीत की और उन्हें थैंक यू कहा। पूनम कहती हैं- ‘रणवीर के पिता और मैंने इस पूरे मामले पर विस्तार से बात की और उन्होंने हमारे सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने मुझे बताया कि वह एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ कॉन्टेक्ट में थे और बताया कि फरहान और पूरी एक्सेल टीम के कितने करीब हैं। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कोई समस्या नहीं है, मगर वह FWICE के दखल से खुश नहीं थे।’

रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद

डॉन 3 विवाद की बात करें तो लंबे समय से इस फिल्म की चर्चा चल रही थी। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले थे, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के नेतृत्व वाली एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन की बड़ी तैयारियां भी शुरू कर दी थी। लेकिन, आखिरी मौके पर रणवीर ने फिल्म करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने FWICE में इसकी शिकायत दर्ज कराई और फेडरेशन ने रणवीर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया।

ये भी पढ़ेंः शिल्पा शिंदे को भारी पड़ा कबूलनामा, प्रोड्यूसर पर लगाए झूठे आरोप मामले में AICWA की एंट्री, CM फडणवीस से की जरूरी अपील

पेड्डी के डायरेक्टर ने मांगी माफी, जाह्नवी कपूर के सीन्स पर मचा था बवाल, फिल्म ने 2 दिनों में कमाए 150 करोड़ रुपये

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp