8.4 IMDb रेटिंग वाली ‘फर्जी’ सीरीज, 3 साल पहले ओटीटी पर जमाया था कब्जा

8.4 IMDb रेटिंग वाली ‘फर्जी’ सीरीज, 3 साल पहले ओटीटी पर जमाया था कब्जा

ओटीटी पर ढेरों फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, लेकिन सबमें दर्शकों का दिल जीत लेने की खासियत कहां ही होती है। मगर आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसमें कॉमेडी से लेकर क्राइम-थ्रिलर तक, सारे फ्लेवर्स मौजूद हैं और अगर आप एक बार इस सीरीज को देखने बैठ गए तो खत्म किए बिना उठने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। ये सीरीज है ‘फर्जी’, जिसमें शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। कुल 8 एपिसोड वाली ये सीरीज 3 साल पहले यानी 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर आई थी और आज भी दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है, तभी तो दर्शक बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

आईएमडीबी रेटिंग भी है शानदार

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर इस सीरीज की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये प्राइम वीडियो की हाईएस्ट रेटेड इंडियन सीरीज में से एक है। इसे आईएमडीबी पर 10 में से 8.4 रेटिंग मिली है। अगर आप भी ये कॉमेडी क्राइम थ्रिलर देखना चाहते हैं तो प्राइम वीडियो पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। नोटों के फर्जीवाड़ा पर बेस्ड इस सीरीज को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब इसका सीजन 2 भी जल्दी ही दर्शकों के बीच दस्त देने वाला है।

फर्जी की कहानी

राज और डीके द्वारा निर्देशित ‘फर्जी’ एक फेमस ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है, जिसमें शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, राशी खन्ना और केके मेनन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज की कहानी सन्नी (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक एक असंतुष्ट कलाकार है और आर्थिक तंगी से निराश होकर नकली नोट छापने का धंधा शुरू करता है। अपने दादाजी के प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की चाहत में सन्नी फर्जी नोट का काला काम शुरू करता है, जिसके बाद एक तेज तर्रार स्पेशल टास्क फोर्स ऑफिसर माइकल (विजय सेतुपति) इस रैकेट को खत्म करने में जुट जाता है, जिसके चलते दोनों के बीच चूहे-बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है। सीरीज की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का भी ऐलान कर दिया था।

धमाकेदार होगा सीजन 2

अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से मार्च 2026 में एक मेगा इवेंट आयोजित किया गया था, जिसमें अपकमिंग रिलीजेस की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इसी दौरान ‘फर्जी सीजन 2’ का भी ऐलान किया गया था। इस सीरीज के ऐलान के बाद शाहिद ने भी इस ओर इशारा किया था कि सीजन 2, पहले सीजन से और भी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। सीरीज की शूटिंग शुरू हो गई है और शाहिद एक बार फिर सन्नी और विजय सेतुपति माइकल की अपनी भूमकिा में वापसी कर रहे हैं। सीरीज के इस साल के अंत तक में आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः कपूर खानदान का सबसे कंजूस सदस्य कौन है? करिश्मा कपूर ने बताया नाम, सुनाया लंदन शॉपिंग का किस्सा

दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वा बेटों की हुई छठी पूजा, दादी-नानी ने साथ मिलकर संभाली जिम्मेदारी, इमोशनल हुए विवेक

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp