
हरियाणवी लोक गायक और मशहूर रागनी कलाकार पेप्सी शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 38 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई है। परिवार वालों के मुताबिक हार्ट अटैक के चलते उनकी जान चली गई है। फैमिली ने बताया कि अचानक ही उनके सीने में दर्द उठा और उसके बाद निधन हो गया। तकलीफ होने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यशपाल शर्मा अपने स्टेज नाम ‘पेप्सी शर्मा’ से काफी मशहूर हुए। गाजियाबाद के पटला गांव के रहने वाले पेप्सी शर्मा ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR इलाके में अपने स्टेज परफॉर्मेंस से बहुत लोकप्रियता हासिल की।
राजनीतिक पार्टी ने दी जानकारी
राष्ट्रीय लोक दल ने श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा है, ‘अपनी रागनी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध रागनी गायक पेप्सी शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राष्ट्रीय लोक दल परिवार की तरफ़ से विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों-प्रशंसकों के प्रति इस मुश्किल घड़ी में संवेदनाएं।’
यहां देखें पोस्ट
पेप्पी शर्मा का स्टाइल बना पहचान
पेप्सी शर्मा रागनी कॉम्पिटिशन में एक जाना-माना चेहरा थे, खासकर उन कॉम्पिटिशन में जो हरियाणा भर की गौशालाओं में आयोजित किए जाते थे। अपनी गायकी के हुनर के अलावा उन्हें उनके मजाकिया अंदाज, कॉमिक टाइमिंग और लाइव परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों का मनोरंजन करने की काबिलियत के लिए भी पसंद किया जाता था। उनका डांस स्टाइल भी बेजोड़ था और उन्होंने कई मौकों पर सपना चौधरी जैसी हरियाणवी कलाकार को भी टक्कर दी थी। वो बादशाह, सिंगर विशाल, करण जौहर जैसे दिग्गजों के सामने भी परफॉर्म कर चुके थे और उनके अंदाज को काफी पसंद किया गया था।
पीछे छोड़ गए दो बेटियां
उन्होंने कई मौकों पर मशहूर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के साथ भी स्टेज शेयर किया। उनके सबसे लोकप्रिय परफॉर्मेंस में से एक नागिन डांस एक्ट था, जिसमें पेप्सी शर्मा के जबरदस्त परफॉर्मेंस ने लोगों का खूब ध्यान खींचा। कहते हैं अपने नागिन डांस से उन्होंने खुले मंच पर सपना चौधरी को हाया था। एक म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी किए गए इस वीडियो को ऑनलाइन 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। पेप्सी शर्मा के परिवार में उनकी 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है। उनके असमय निधन से हरियाणवी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक व्याप्त है। पेप्सी के परिवार में भी गमगीन माहौल है और उनकी दोनों बेटियों के लिए मुश्किल वक्त है।
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
