कालीन भैया का खौफ और मुन्ना भैया की वापसी पर भारी पड़े रवि किशन, नए अंदाज में ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भौकाली झलक ने मचाई धूम

कालीन भैया का खौफ और मुन्ना भैया की वापसी पर भारी पड़े रवि किशन, नए अंदाज में ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भौकाली झलक ने मचाई धूम

ओटीटी की दुनिया में अपना खौफ और जलवा बिखेरने के बाद मिर्जापुर का ‘भौकाल’ अब थियेटर्स में एंट्री करने के लिए तैयार है। काफी समय से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला ऑफिशियल टीजर सोशल मीडिया पर ड्रॉप कर दिया है। इस अनाउंसमेंट ने उन फैंस के रोंगटे खड़े कर दिए हैं जो कालीन भैया और गुड्डू पंडित की दुश्मनी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे। रवि किशन की झलक ने फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है, उनके भौकाली तेवर ने फैंस को और अधिक ब्रेसब्र कर दिया है। शो के ज्यादातर पुराने किरदार फिल्म में वापसी कर रहे हैं, वहीं कई नए सितारों की एंट्री से रोमांच बढ़ गया है। टीजर देखकर जाहिर हो रहा है कि ‘पंचायत’ फेम जितेंद्र कुमार, विक्रांत मैसी की जगह ले रहे हैं।

क्या है इस बार कहानी का मोड़?

टीजर को देखकर एक बात साफ है कि फिल्म हमें वापस साल 2018 के उस दौर में ले जाएगी, जहां से इस पूरे सागा की शुरुआत हुई थी। यानी कहानी का टाइमलाइन सीजन 1 के इर्द-गिर्द बुना गया है। टीजर में कालीन भैया की वही पुरानी चिंता साफ दिखती है कि क्या मुन्ना उनकी गद्दी को संभालने के लायक है भी या नहीं। दूसरी तरफ पंडित ब्रदर्स भी मुन्ना के साम्राज्य को उखाड़ फेंकने और मिर्जापुर की गद्दी पर अपना कब्जा जमाने के लिए नई चालें चलते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर बड़े पर्दे के हिसाब से कहानी में सस्पेंस और एक्शन को कई गुना बढ़ा दिया गया है। शो में रवि किशन का किरदार टर्निग प्वाइंट लेकर आने वाला है।

पुराने चेहरों के साथ कुछ नए सरप्राइज

इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टार कास्ट है। टीजर में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और फैन्स के सबसे चहेते दिव्येंदु (मुन्ना भैया) की वापसी दिखाई गई है। सीरीज में मुन्ना भैया की मौत के बाद उनका वापस आना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज है, लेकिन ट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होता। इस बार ‘बबलू पंडित’ के रूप में जितेंद्र कुमार की एंट्री हो रही है, जो स्क्रीन पर एक नया धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनके अलावा भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन, सुशांत सिंह और सोनल चौहान जैसे नए चेहरे इस क्राइम यूनिवर्स का हिस्सा बने हैं। साथ ही रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे पुराने दमदार कलाकार भी इस अनसुने चैप्टर को जिंदा करने के लिए वापस लौट आए हैं।

इस तारीख को थिएटर्स में गूंजेगा ‘मिर्जापुर’ का नाम

अगर आप भी इस क्राइम-थ्रिलर के दीवाने हैं तो अपने कैलेंडर पर टिक लगा लीजिए। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इसी साल 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने साफ किया है कि इस बार भौकाल सिर्फ हिंदी पट्टी तक सीमित नहीं रहेगा, फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है ताकि हर रीजन के ऑडियंस तक पूर्वांचल का यह रोमांच पहुंच सके।

कैसा है फैन्स का रिएक्शन?

जैसे ही मेकर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस सितंबर गवाह बनिए एक महाकाव्य और अनसुनी कहानी का…’, वैसे ही कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई। फैन्स मुन्ना भैया को दोबारा स्क्रीन पर देखकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि ‘किंग ऑफ मिर्जापुर’ की थिएटर्स में वापसी ही इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी है। वहीं जितेंद्र कुमार और रवि किशन के किरदारों को लेकर भी लोगों में जबरदस्त उत्सुकता देखी जा रही है। लोग इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि ओटीटी के मुकाबले इस बार विजुअल्स और बैकग्राउंड स्कोर को थियेट्रिकल एक्सपीरियंस के हिसाब से बहुत ज्यादा ग्रैंड बनाया गया है। खास बात यह है कि यह फिल्म अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर सिनेमाघरों में एक नया इतिहास रचने आ रही है।

ये भी पढ़ें: विजय के लिए तृषा कृष्णन के सीक्रेट मैसेज को फैंस ने किया डीकोड, ‘00.00’ को बताया प्यार का टाइम कोड

दीपिका पादुकोण का दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, पैपराजी की बातें सुन शरमा गईं एक्ट्रेस, मुस्कान पर फिदा हुए फैंस

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp