
बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। 6 जुलाई को अंशुला और रोहन की एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी हुई, जिसमें कपूर फैमली और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद 7 जुलाई को अंशुला और रोहन की कॉकटेल पार्टी रखी गई, जिसमें इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने शिरकत की। कॉकटेल पार्टी में ऐसा माहौल बना की हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया। हिमेश रेशमिया ने अपनी परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और रणवीर सिंह ने हमेशा की तरह अपने एनर्जेटिक अंदाज दिखाया। लेकिन, इस पार्टी की जान बन गईं जाह्नवी कपूर, जिन्होंने बड़ी बहन की शादी में बहन वाली सारी रस्में निभाने और जिम्मेदारी उठाने के साथ-साथ खूब धूम भी मचाई। जाह्नवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ढोल-नगाड़े बजाती नजर आ रही हैं।
जाह्नवी ने बजाया ढोल
दीदी अंशुला की शादी के सारी रस्मों में जाह्नवी भाग लेती दिखीं। इस बीच जाह्नवी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह पूरे जोश के साथ ढोल बजाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह पूरी एनर्जी के साथ ढोल पीटती नजर आईं और आस-पास मौजूद मेहमान भी डांस करते दिखे। इसके बाद उन्हें ढोल की थाप पर नाचते भी देखा गया। इस दौरान जाह्नवी ने खूबसूरत नीले रंग का सूट पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी के देसी अंदाज ने सबका दिल जीत लिया। वहीं उनके साथ उनके दोस्त ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी भी शादी के दौरान पूरे जोश में नजर आए।
मेहमान भी रह गए दंग
जाह्नवी का ये अंदाज देखकर न सिर्फ मौजूद बल्कि ढोल बजाने वाला शख्स भी हैरान रह गया। एक्ट्रेस का ये वीडियो इसी शख्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें उन्हें कपूर परिवार के सदस्यों के साथ मुस्कुराकर पोज देते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तरफ, जाह्नवी के फैंस उनके देसी अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने उन्हें पार्टी की जान कहा तो किसी ने उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ की। वहीं कुछ का कहना था कि भले ही वह और अंशुला सगी बहनें नहीं हैं, लेकिन दोनों के बीच का प्यार सगी बहनों से कम नहीं है।
अंशुला और रोहन ठक्कर की शादी
अंशुला और रोहन ठक्कर 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने सिर्फ अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी के बाद आयोजित कॉकटेल पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक अंशुला की कॉकटेल पार्टी में पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस स्टार स्टडेड कॉकटेल पार्टी के कई वीडियो-तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें कई चर्चित स्टार्स को इस इवेंट की शान बढ़ाते देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः सिंदूर-मंगलसूत्र बिना दिखीं रोहन ठक्कर की दुल्हन, कॉकटेल पार्टी के लिए अंशुला कपूर ने अपनाया मॉडर्न लुक
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited
