गुदगुदाने आ रही है के के मेनन की ‘आदर्श बाल विद्यालय’, ट्रेलर में दिखी सरकारी स्कूल की अव्यवस्था और कैम्ब्रिज जाने की जंग

गुदगुदाने आ रही है के के मेनन की ‘आदर्श बाल विद्यालय’, ट्रेलर में दिखी सरकारी स्कूल की अव्यवस्था और कैम्ब्रिज जाने की जंग

प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह सात एपिसोड की एक हल्की-फुल्की कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो दर्शकों को एक ऐसे स्कूल की दुनिया में ले जाती है जो रोज नई मुश्किलों और सीमित संसाधनों से जूझ रहा है। कहानी उम्मीद, संघर्ष और एकजुटता के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जहां एक अनोखा हेडमास्टर अपने स्टाफ और स्कूल की सूरत बदलने की कोशिश में जुटा है। पोशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस सीरीज को बिस्वपति सरकार और समीर सक्सेना ने तैयार किया है, जबकि इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। यह सीरीज 24 जुलाई को भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।

कैम्ब्रिज जाने की होड़ और स्कूल की अव्यवस्था के बीच फंसी कहानी

ट्रेलर दर्शकों को ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की उस अनोखी दुनिया से रूबरू कराता है, जहां कायदे-कानून थोड़े ढीले हैं और हर दिन एक नया ड्रामा लेकर आता है। कहानी के मुख्य केंद्र ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) हैं, जो अपने देसी जुगाड़ और सूझबूझ से स्कूल की नैय्या पार लगाते रहते हैं। कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब सरकार घोषणा करती है कि दिल्ली के बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 10 स्कूलों के प्रिंसिपल्स को ट्रेनिंग के लिए कैम्ब्रिज भेजा जाएगा। इसके बाद शुरू होती है अजीबोगरीब शिक्षकों, शरारती बच्चों और जरूरत से ज्यादा एक्टिव रहने वाले पेरेंट्स के बीच खुद को साबित करने की जंग। इसकी कहानी को बिस्वपति सरकार, अक्षय अस्थाना, नुपुर पई, तत्सत पांडे और मेघना श्रीवास्तव ने मिलकर लिखा है। सीरीज में के के मेनन के साथ अर्चना पूरन सिंह, अभिमन्यु सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी और प्राची शाह जैसे मंझे हुए कलाकार अहम रोल में हैं।

बचपन की यादों को ताजा करेगी यह सीरीज

सीरीज के डायरेक्टर हिमांक गौर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की कहानी हर किसी के स्कूल के दिनों की यादें ताजा कर देगी। इसमें वही पुरानी दोस्ती, शरारतें और टीचर्स के साथ खट्टे-मीठे रिश्ते दिखाए गए हैं जो स्कूल छूटने के बाद भी जेहन में जिंदा रहते हैं। उन्होंने बताया कि बिस्वपति और समीर की इस खूबसूरत सोच को स्क्रीन पर उतारना बेहद खास रहा, जिसमें के के मेनन और अर्चना पूरन सिंह जैसे दिग्गज कलाकारों का साथ मिला। हिमांक ने रचनात्मक सहयोग के लिए प्राइम वीडियो की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि हर उम्र के दर्शक इस सीरीज से जुड़ाव महसूस करेंगे और इसका लुत्फ उठाएंगे।

खुफिया एजेंट और अपराधी के बाद पहली बार हेडमास्टर बने के के मेनन

मशहूर अभिनेता के के मेनन इस सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपने करियर में खुफिया अधिकारी, नेता और क्रिमिनल जैसे कई गंभीर रोल किए हैं, लेकिन हेडमास्टर का किरदार मेरे लिए बिल्कुल नया और पहला अनुभव था।’ उन्होंने बताया कि ज्ञानेश्वर का किरदार कोई परफेक्ट इंसान नहीं है, उसमें कई कमियां हैं, लेकिन वह बेहद चालाक, व्यावहारिक और दिल का साफ है। मेनन ने कहा कि यह रोल ‘फर्जी’, ‘बम्बई मेरी जान’ और ‘सिटाडेल: हनी बनी’ जैसे उनके पिछले प्रोजेक्ट्स से पूरी तरह अलग है। उन्होंने बेहतरीन स्क्रिप्ट और डायरेक्टर हिमांक गौर के विजन की जमकर तारीफ की।

उर्मिला देवी के बेबाक अंदाज में नजर आएंगी अर्चना पूरन सिंह

सीरीज में उर्मिला देवी का दमदार किरदार निभा रहीं अर्चना पूरन सिंह ने इसकी सजीव लेखनी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका किरदार काफी महत्वाकांक्षी, बेबाक और खुद पर भरोसा रखने वाली महिला का है, जिसे निभाने में उन्हें बहुत मजा आया। अर्चना ने खास तौर पर के के मेनन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने और उनके किरदारों के बीच की नोकझोंक को बेहद शानदार बताया। प्राइम वीडियो के साथ अपने इस पहले प्रोजेक्ट को लेकर वे काफी संतुष्ट हैं और अब 24 जुलाई को दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई में हुई पवन कल्याण की सर्जरी, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने की मुलाकात, दूसरे कंधे में भी है समस्या

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

YouTube
YouTube
Instagram
WhatsApp